नागरिकता कानून पर हो रही राजनीति अब सिर्फ सत्ता के गलियारों तक ही सीमित नहीं रही। ये फैलकर चकाचौंध की उस दुनिया तक पहुंच गई जहां बॉलीवुड रहता है। नागरिकता कानून पर अब उतना मुखर फिल्मी सितारे भी हुए हैं जितना कि आम लोग। इस फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ गया है, अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास का।
नागिरकता कानून पर आया नंदिता दास का बयान बोलीं- हर जगह अब शाहीन बाग बन रहा है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदिता दास ने सीएए और एनआरसी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह बिखराव वाला कानून है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जो लोग चार पीढ़ियों से यहां हैं, आप उन्हें बता रहे हैं कि यह आपका देश नहीं है, यह बहुत परेशान करने वाला है। मेरा मानना है कि सभी को इस पर बोलना चाहिए। लोग बोल रहे हैं और सभी जगह विरोध हो रहा है।'
Actor Nandita Das in Jaipur: Har jagah ab Shaheen bagh ban rahe hain kyunki itne saare log ab sadak par aa gaye hain. Har ek naagrik, ek insaan ke hisaab se, hum sabko iske khilaaf bolna chahiye. Iss desh ki jo values, buniyaad hai use sambhalkar rakhna chahiye https://t.co/V6c6wvdpYP
— ANI (@ANI) January 23, 2020
बता दें कि, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अयूब, अनुभव सिन्हा सहित कई बॉलीवुड हस्तियां नागरिकता कानून का विरोध कर चुकी हैं।
'स्क्वॉड' में नजर आएगा हिंदी सिनेमा का पहला हेलीकॉप्टर चेज सीन, स्टंट्स देख जॉन अब्राहम भी हुए हैरान