फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर महफिल की शान थे नरेंद्र चंचल, इनके भजनों के बिना अधूरी होती है दुर्गा पूजा

Fri, 22 Jan 2021 05:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Jan 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Narendra Chanchal Death the Bhajan maestro was famous for his iconic bhajans and bollywood superhit songs
नरेंद्र चंचल - फोटो : फाइल

साल 2020 में गुजरे अनोखे कलाकारों के जाने का गम अभी दिल से उतरा भी नहीं था कि साल 2021 की शुरूआत में ही एक दुख भरी खबर सामने आ गई। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया । वह 80 साल के थे। नरेंद्र चंचल पिछले तीन महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। नरेंद्र चंचल ने बहुत से भजन और हिंदी फिल्म में गीत गाए थे। उनके गीत के बिना हर दुर्गा पूजा अधूरी होती थी।

Narendra Chanchal Death the Bhajan maestro was famous for his iconic bhajans and bollywood superhit songs
नरेंद्र चंचल - फोटो : File Photo
नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मां कैलाशवती को मातारानी के भजन गाते हुए सुना। इसी वजह से उनकी रुचि भी गायकी में बढ़ी। उनके शरारती स्वभाव और चंचलता की वजह से उनके शिक्षक उन्हें 'चंचल' कहकर बुलाते थे। बाद में नरेंद्र ने अपने नाम के साथ हमेशा के लिए चंचल जोड़ लिया।
Narendra Chanchal Death the Bhajan maestro was famous for his iconic bhajans and bollywood superhit songs
नरेंद्र चंचल - फोटो : फाइल
नरेंद्र चंचल ने भजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कई गाने गाए थे। उनका भजन तुने मुझे बुलाया शेरावालिये.....आज भी लोगों के दिल दिमाग में बसा हुआ है। उनके भजन और गाने कुछ ऐसे थे कि उन्हें भजन सम्राट की उपाधि दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Chanchal Death the Bhajan maestro was famous for his iconic bhajans and bollywood superhit songs
बॉबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नरेंद्र चंचल ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में गाने गाए थे। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की सुपरहिट फिल्म बॉबी में नरेंद्र चंचल ने पहली बार फिल्मी गाना गाया था। इस गाने का नाम था 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो.....'। इस गाने ने लोगों का मन मोह लिया था।

विज्ञापन
Narendra Chanchal Death the Bhajan maestro was famous for his iconic bhajans and bollywood superhit songs
Benaam - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इस गाने के बाद चंचल ने बेनाम फिल्म का गाना 'मैं बेनाम हो गया' गाया था जो कि जबरदस्त हिट हुआ था। नरेंद्र चंचल का भजन 'भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे' भी बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इसके अलावा महेंद्र कपूर के साथ गाया उनका गाना 'आजा मां तैनू आंखिया' उदिक दियां आज भी लोगों की जुबान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed