फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी पर बनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग, इस दिन होगी रिलीज

Wed, 25 Jul 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
narendra modi life based short film chalo jeete hain release 29th july

बॉलीवुुड में इन दिनों बायोपिक का चलन चल रहा है तो भला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक कैसे नहीं बनती। दरअसल, पीएम मोदी की जिंदगी पर शॉर्ट फिल्म निर्देशक मंगेश हडावले ने बनाई है। मंगेश मोदी के जीवन से काफी प्रभावित हैं। उनकी यह फिल्म नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई किताब 'सामाजिक समरसता' पर आधारित है।

narendra modi life based short film chalo jeete hain release 29th july

मोदी पर बनने वाली ये शॉर्ट फिल्म 32 मिनट की है जिसमें मुख्य किरदार का नाम नरू है। फिल्म में पीएम के बचपन को दिखाया जाएगा। 29 जुलाई को हॉटस्टार पर यह फिल्म रिलीज होगी। बाल कलाकार धैर्य दर्जी ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में आजादी के बाद के समय को दर्शाया गया है।

narendra modi life based short film chalo jeete hain release 29th july

रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में रखी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया कि 'राष्ट्रपति भवन में आज एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देखी। मंगेश हदावले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बचपन, मासूमियत और भाई-चारे की कहानी दर्शाई गई है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
narendra modi life based short film chalo jeete hain release 29th july

फिल्म के निर्देशक मंगेश हडावले ने मराठी फिल्म 'टिंग्या' को प्रोड्यूस किया था। जबकि उन्होंने हिंदी फिल्म 'देख इंडियन सर्कस' भी बनाई थी। फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे। मंगेश ने फिल्म के बारे में बताया कि वो दूसरों के लिए जीने वाले नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं। फिल्म में पीएम मोदी से ज्यादा नरू की कहानी को दिखाया गया है।

विज्ञापन
narendra modi life based short film chalo jeete hain release 29th july

मंगेश ने आगे बताया कि पीएम मोदी की किताब एक प्ले के साथ शुरू होती है जिसका नाम है 'पीलो फूल'। जब वो 10 साल के थे तो उसमें भाग लिया करते थे। कहानी एक दलित महिला की है जो मंदिर से पीले फूल लेना चाहती है ताकि उसके बेटे की जिंदगी को बचाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed