फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नर्गिस की आवाज सुनकर 4 दिन तक रोए थे संजय दत्त, किताब में हुआ टेप का खुलासा

Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nargis audio tape become the turning point of Sanjay Dutt life
Sanjay Dutt and Nargis
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी उतार -चढ़ाव से भरी है। हालांकि उनकी जिंदगी किसी खुली किताब से कम नहीं है। फिर चाहे जेल में रहकर सजा काटना हो या फिर नशे की लत छुडा़ने के लिए सेंटर जाना हो। इस एक्टर ने जिंदगी के हर पड़ाव को इतनी जिंदादिली से जिया है कि उनकी तारीफ हर कोई करता है। हाल ही में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े एक ऐसे राज का खुलासा हुआ है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Nargis audio tape become the turning point of Sanjay Dutt life
Sanjay Dutt and Nargis
यह खुलासा हाल ही में रिलीज हुई संजय दत्त की जिंदगी पर लिखी किताब से हुआ। जिसे यासिर उस्मान ने लिखा है। इस किताब का नाम 'Sanjay Dutt: The Crazy Untold Story of Bollywood’s Bad Boy' है। इस किताब में उस्मान ने संजय दत्त की जिंदगी के ऐसे राज का खुलासा किया है जिससे अब तक हर कोई अंजान है। 
Nargis audio tape become the turning point of Sanjay Dutt life
Sanjay Dutt and Nargis
संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' रिलीज होने के पहले ही उनकी मां नर्गिस का निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थीं। इस वाकया का जिक्र भी किताब में किया गया। किताब के अनुसार - 'मां के निधन होने के बाद भी संजय दत्त बिल्कुल नहीं रोए थे। आज भी उनके घाव उतने ही हरे हैं जितने कि पहले थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis audio tape become the turning point of Sanjay Dutt life
Sanjay Dutt and Nargis
मां के निधन से संजय दत्त बिल्कुल टूट चुके थे और इसी दौरान उन्हें नशे की लत लग गई थी। किताब के अनुसार - 'जब संजय दत्त नशामुक्ति केंद्र में यूएस में थे तो सुनील दत्त ने उन्हें कुछ टेप भेजे थे। संजय दत्त को अंदाजा नहीं था कि इसमें क्या है। संजय ने जैसे ही टेप को प्ले किया तो नर्गिंस की आवाज सुनाई दी। नर्गिस ने निधन के कुछ समय पहले ही इस ऑडियो को रिकॉर्ड किया था। उनकी आवाज में इतना दर्द था कि उसे सुनकर संजय दत्त फूट फूट कर रोने लगे।' 
विज्ञापन
Nargis audio tape become the turning point of Sanjay Dutt life
Sanjay Dutt
नर्गिस ने बताया था कि संजय को किस मुकाम पर देखना चाहती हैं। नर्गिस ने कहा था - 'इंसानियत को जिंदा रखना और हमेशा लोगों की इज्जत करना। यह वह चीजें हैं जो तुम्हें दूर तक ले के जाएंगी और हिम्मत देंगी। नर्गिस की आवाज को सुनकर संजय करीब 4 दिनों तक रोते रहे। नर्गिस की सीख संजय दत्त की जिंदगी का बड़ा टर्निंग प्वाइंट बनी और वह सेंटर में अपने ट्रीटमेंट पर ध्यान देने लगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed