फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, साझा की परिवार के साथ की अनदेखी तस्वीरें

Mon, 01 Jun 2020 06:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Jun 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
nargis birthday sanjay dutt share video and emotional post with family
तीनों बच्चों के साथ नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस का एक जून को जन्मदिन होता है। नरगिस ने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दीं। इनमें 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420' और 'मदर इंडिया' प्रमुख हैं। मां नरगिस के जन्मदिन के मौके पर बेटे संजय दत्त ने उन्हें याद किया है।

nargis birthday sanjay dutt share video and emotional post with family
सुनील दत्त, नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त अपनी मां के बेहद करीब थे। वो सोशल मीडिया पर अक्सर नरगिस से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। इस बार संजय दत्त ने नरगिस की अनदेखी तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, मिस यू।'

nargis birthday sanjay dutt share video and emotional post with family
बच्चों के साथ नरगिस और सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के साथ लिखा हुआ आता है कि बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट वाइफ, बेस्ट मदर। वीडियो में जो तस्वीरें आती हैं उनमें नरगिस के अलावा सुनील दत्त, संजय दत्त और नरगिस की दोनों बेटियां प्रिया दत्त, नम्रता दत्त भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nargis birthday sanjay dutt share video and emotional post with family
नरगिस, सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 25 मई को सुनील दत्त की पुण्यतिथि थी। उस दौरान भी संजय दत्त ने पिता की याद में एक वीडियो साझा किया था। साथ ही संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- 'जब तक आप साथ थे, मुझे पता था कि मुझे किसी चीज की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया। आज और हर दिन आपको बहुत याद करता हूं डैड।'

विज्ञापन
nargis birthday sanjay dutt share video and emotional post with family
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त इस साल की शुरुआत में फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर और कृति सेनन की मुख्य भूमिका है। संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'शमशेरा' हैं।  

इस तरह साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड में मचाया था धमाल, सलमान खान की फिल्म से की थी शुरुआत
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed