फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब संजय दत्त के साथ नजर आएंगी नरगिस, शुरू की फिल्म की शूटिंग

Tue, 12 Dec 2017 02:51 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 12 Dec 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
nargis fakhri doing film with sanjay dutt

बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बाद अब नरगिस फाखरी एक बार फिर बॉलीवुड में नई शुरुआत करने जा रही हैं। दरअसल वो दोबारा फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने की तैयारी में जुट चुकी हैं। खबर है कि अगले सप्ताह से वो कीर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में अपनी नई फिल्म 'तोरबाज' की शूटिंग शुरू करेंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके अपोजिट संजय दत्त नजर आएंगे। 



पढ़ेंः फराह के 'मैनरलेस' ट्वीट पर कपिल ने दिया करारा जवाब, कहा-जो सही लगा वही किया

nargis fakhri doing film with sanjay dutt

इस फिल्म में नरगिस एक एनजीओ वर्कर आएशा के किरदार में दिखाई देंगी जो अफगानिस्तान में रिफ्यूजी बच्चों की देखभाल करती हैं। फिल्म के निर्देशक गिरीश मलिक हैं जिन्होंने इससे पहले साल 2014 में फिल्म 'जल' बनाई थी। खबर है कि फिल्म 'तोरबाज' पर गिरीश पिछले तीन साल से काम कर रहे हैं। फिल्म के को-प्रड्यूसर राहुल मित्रा ने बताया है कि नरगिस फिल्म के लिए लॉस ऐंजिलिस में पश्तो और डारी लैंग्वेज की क्लासेज ले रही हैं। फिल्म में उन्हें इन दोनों भाषाओं में बात करनी होगी।

nargis fakhri doing film with sanjay dutt

फिल्म को लेकर मित्रा ने बताया कि वो लोग गिरीश के घर पर मिले थे। तब वो अमेरिका से भारत लौटी थीं। उन्होंने स्टोरी सुनने के बाद ही फिल्म में काम करने का फैसला ले लिया। मित्रा ने बताया कि फिल्म में वो अपनी डायलॉग डिलिवरी से सबको हैरान कर देंगी। 

पढ़ेंः बेहद BOLD लुक में दिखीं सागरिका, जहीर की HONEYMOON तस्वीरें LEAK

विज्ञापन
विज्ञापन
nargis fakhri doing film with sanjay dutt

वहीं संजय दत्त भी आज कीर्गिस्तान के लिए रवाना होंगे, जहां बुधवार से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग के बारे में मित्रा ने बताया कि वो लोग बिश्केक में शूटिंग करेंगे और उसके बाद मध्य एशिया के रास्ते सिल्क रूट पर जाएंगे। फिल्म की शूटिंग बहुत ठंडी जगहों पर होगी और फिल्म में आपको कुछ ऐसी लोकेशन्स नजर आएंगी जो पहले किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed