{"_id":"671374ed83fa6e71f70f3e65","slug":"nargis-fakhri-imtiaz-ali-film-rockstar-know-all-about-her-personal-life-films-and-career-2024-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nargis Fakhri: नरगिस फाकरी ऐसे बनीं 'रॉकस्टार' का हिस्सा, इम्तियाज अली ने पहली बार कैलेंडर में देखी थी तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nargis Fakhri: नरगिस फाकरी ऐसे बनीं 'रॉकस्टार' का हिस्सा, इम्तियाज अली ने पहली बार कैलेंडर में देखी थी तस्वीर
Sun, 20 Oct 2024 09:29 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:29 AM IST
सार
अभिनेत्री नरगिस फाकरी आज यानी 20 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। नरगिस रॉकस्टार में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं।
विज्ञापन
नरगिस फाकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक नरगिस फाखरी आज यानी 20 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अमेरिका में मॉडलिंग की शुरुआत से लेकर नरगिस के लिए बॉलीवुड में सफर काफी दिलचस्प रहा है। नरगिस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आइए उनके जन्मदिन पर बताते हैं, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
नरगिस फाखरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिका में की थी मॉडलिंग की शुरुआत
नरगिस का जन्म 20 अक्तूबर 1979 को न्यूयॉर्क में हुआ। नरगिस ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की। नरगिस ने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग में करियर बनाने की ठान ली। खबरों की मानें तो नरगिस ने 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी। नरगिस को पाकिस्तान और अमेरिका की नागरिकता प्राप्त है, इसके कारण वह खुद को वैश्विक नागरिक कहती हैं।

- फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस ऐसे बनी थीं रॉकस्टार का हिस्सा
नरगिस ने अमेरिका में कई मॉडलिंग की एजेंसियों के लिए काम किया। इसके बाद साल 2009 के एक कैलेंडर में नरगिस नजर आई थीं। कैलेंडर से ही भारतीय फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने नरगिस को देखा। इम्तियाज अली ने इसके बाद नरगिस को अपनी फिल्म में लेने के लिए सोचा और यहीं से शुरुआत हुई नरगिस की बॉलीवुड यात्रा की। नरगिस को अपनी पहली फिल्म 'रॉकस्टार' मिली।

- फोटो : इंस्टाग्राम @nargisfakhri
हिंदी बोलने में नरगिस को होती थी परेशानी
नरगिस फाखरी ने अपना बचपन अमेरिका में बिताया, जिसके कारण उन्हें फिल्मों के डायलॉग को हिंदी बोलने में काफी दिक्कत आती थी। नरगिस की पहली बॉलीवुड फिल्म 'रॉकस्टार' में उनका अभिनय शानदार प्रशंसकों ने सराहा, लेकिन उसमें उनकी आवाज नहीं थी। हिंदी भाषा में कमजोर होने के कारण नरगिस को उनकी फिल्म रॉकस्टार में आवाज "मोना घोष शेट्टी" ने दी थी।

Karan Johar: ओजेंपिक लेकर करण जौहर ने कम किया वजन? ट्रोल करने वालों को निर्माता ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन
चंकी पांडे, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और डिनो
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाउसफुल 5 की शूटिंग में बिजी हैं नरगिस
बॉलीवुड में नगरिस का करियर शानदार रहा है। नरगिस फाकरी ने रॉकस्टार के अलावा 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो', 'किक', 'अजहर', 'हाउसफुल 3', 'ढिशुम', 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फिल्मों में काम किया है।रॉकस्टार से नरगिस को बॉलीवुड की दुनिया में अलग ही पहचान हासिल हुई। वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस इन दिनों हाउसफुल 5 की शूटिंग में बिजी हैं।