फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉब लिंचिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले नसीरुद्दीन शाह, बोले-साहस को मेरा सलाम

Tue, 23 Jul 2019 01:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Vows to Stand by Lynch Victims
naseeruddin shah - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। 20 जुलाई को उन्होंने 69वां जन्मदिन मनाया था। हाल में नसीरुद्दीन शाह ने मॉब लिचिंग को लेकर बयान दिया। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों के परिवारों ने काफी दर्द झेला है।

Naseeruddin Shah Vows to Stand by Lynch Victims
naseeruddin shah - फोटो : you tube

नसीरुद्दीन शाह ने मॉब लिंचिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से रविवार को मुलाकात की। शाह ने दादर में ‘स्टेट कंप्लिसिटी इन हेट क्राइम्स’ विषयक पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि भीड़ द्वारा पीट पीटकर मार डालने की घटनाओं में पीड़ित लोगों के परिवारों ने काफी दर्द झेला है।

Naseeruddin Shah Vows to Stand by Lynch Victims
Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘मैं उनके (पीड़ितों के परिवारों) के साथ इस कार्यक्रम में होने में गर्व महसूस करता हूं और उनके साहस को सलाम करता हूं। उन्होंने अपने जीवन में हमसे कहीं अधिक मुश्किलों का सामना किया है। हमने उनकी मुश्किलों का दो प्रतिशत भी सामना नहीं किया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Vows to Stand by Lynch Victims
Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन ने कहा, ‘कुछ लोग मुझे देशद्रोही कहते हैं, कुछ मुझे पाकिस्तान जाने के लिए कहते हैं। लेकिन ये ताने भीड़ के हमले का सामना करने वाले लोगों के दर्द की तुलना में कुछ भी नहीं है। मेरी सहानुभूति और मेरा साथ हमेशा इन लोगों के साथ रहेगा।'

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Vows to Stand by Lynch Victims
naseeruddin shah

बीते दिनों नसीरुद्दीन शाह ने देश के माहौल पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हक के लिए आवाज उठाने वाले लोग जेलों में बंद हैं। कलाकार, फनकार, स्कॉलर, शायर सबके काम पर रोक लगाई जा रही है। पत्रकारों को भी खामोश किया जा रहा है। मजहब के नाम पर नफरत की दीवारें खड़ी की जा रही हैं। मासूमों का कत्ल हो रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed