क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पिता हिमांशु पांड्या का हाल ही में निधन हो गया। उनकी बहू और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने उन्हें याद करते हुए कई तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ नताशा ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा।
ससुर हिमांशु पांड्या के निधन से शोक में नताशा स्टेनकोविक, तस्वीरें साझा कर बोलीं- ‘हमारा घर सूना हो गया’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नताशा ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें से एक तस्वीर उनके बेटे अगस्त्य के साथ की है जिसमें नताशा अपने ससुर को केक खिला रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों और वीडियो में हिमांशु पांड्या अपने पोते अगस्त्य को खिला रहे हैं। नताशा ने पुराने पलों को याद करते हुए लिखा कि उनका घर सुना हो गया है।
नताशा लिखती हैं कि ‘अभी भी इस चीज को मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि आप हमारे बीच नहीं रहे। आप सबसे क्यूट, मजबूत और परिवार में सबसे मजाकिया व्यक्ति थे। आपने अपने पीछे बहुत सी खूबसूरत यादें छोड़ी हैं, लेकिन हमारा घर सूना हो गया है। आपको और आपके मजाकिया जोक्स को खूब याद कर रही हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि आपने अपनी जिंदगी एक बॉस की तरह जी। हमारे सच्चे रॉकस्टार। मैं आपके गूगली अगस्त्य को यह जरूर बताऊंगी कि उसके दादाजी कितने अच्छे थे। स्वर्ग से मुस्कुराइये। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया और आपको मेरा ढेर सारा प्यार पापा।‘
View this post on Instagram
बता दें कि हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का 16 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। हिमांशु पांड्या ने अपने बेटों को क्रिकेटर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब रहने के बावजूद पैसे जुटाकर अपने दोनों बेटों को किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में भेजा था। हार्दिक अपने पिता के योगदान को कई बार स्वीकारते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।
पिता के निधन के बाद हार्दिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की कई तस्वीरें साझा की और लिखा, 'मेरे पिता और मेरे हीरो के लिए, आपको खोना जीवन में स्वीकार करने वाली सबसे कठिन चीजों में से एक है लेकिन आपने हमारे लिए इतनी यादें छोड़ दी हैं कि हम सिर्फ आपको मुस्कुराते हुए कल्पना कर सकते हैं!