फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Cinema Day 2023: कल 99 रुपये में मिलेंगी इन फिल्मों की टिकटें, नेशनल सिनेमा डे पर मौजा ही मौजा

Thu, 12 Oct 2023 12:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 12 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
National Cinema Day 2023 these films tickets available tomorrow for Rs 99 Fukrey 3 Mission Raniganj Dono
99 रुपये में देख सकते हैं ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुक्रवार 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अधिकतर सिनेमाघरों में मात्र 99 रुपये में फिल्में दिखाई जाएगी यानी कि आप अपने परिवार और मित्रों के साथ बस चंद रुपयों में अपनी पसंदीदा फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। सिनेमा घरों में कुछ फिल्में पहले से ही चल रही हैं और कुछ फिल्में इस शुक्रवार को सिनेमा दस्तक दे रही हैं। आइए नजर डालते हैं इन फिल्मों की तरफ और देखते हैं कि पसंद के ऑप्शन क्या हैं...


Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के परिवार ने पूरी की उनकी आखिरी इच्छा, तिरुमाला मंदिर को दान में दिए 10 लाख रुपये

National Cinema Day 2023 these films tickets available tomorrow for Rs 99 Fukrey 3 Mission Raniganj Dono
फुकरे 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फुकरे 3  

फिल्म 'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'फुकरे 3' की कहानी फिल्म 'फुकरे 3' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पर 'फुकरे रिटर्न्स'  की कहानी खत्म हुई थी। फुकरे गिरोह ने  जनता स्टोर खोला था, लेकिन वह स्टोर ठीक से नहीं चलता है। भोली पंजाबन,  गैंगस्टर से अब  राजनेता बन गई हैं और जल संसाधन मंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह का मेलजोल एक बार फिर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।  

National Cinema Day 2023 these films tickets available tomorrow for Rs 99 Fukrey 3 Mission Raniganj Dono
द वैक्सीन वॉर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द वैक्सीन वॉर 

निर्माता - निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब  सिल्वर स्क्रीन पर एक और सच्ची कहानी  'द वैक्सीन वॉर' लेकर आए हैं। यह फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' कोविड  -19 के खिलाफ लड़ाई और वैश्विक संकट से उबरने के लिए चिकित्सा विभाग के प्रयासों पर आधारित है। कहानी की शुरुआत 2020 के जनवरी से होती है। जब चीन के वुहान से आए वायरस की खबर से आईसीएमआर  अलर्ट हो जाती है और एक साइंटिस्ट की टीम मिलकर अपने देश में वैक्सीन तैयार करती है। इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Cinema Day 2023 these films tickets available tomorrow for Rs 99 Fukrey 3 Mission Raniganj Dono
दोनो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोनो   

राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में  बनी फिल्म 'दोनो'   एक नए जमाने की प्रेम कहानी है, जो खुद की खोज और खुद के प्यार की यात्रा के बारे में बताता है। इस फिल्म में  अभिनेता सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर देओल और बीते जमाने की अभिनेत्री पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा ढिल्लो के अलावा फिल्म में कनिका कपूर, रोहन खुराना, पूजन छाबरा, आदित्य नंदा और मानिक पपनेजा की मुख्य भूमिकाएं हैं।  

विज्ञापन
National Cinema Day 2023 these films tickets available tomorrow for Rs 99 Fukrey 3 Mission Raniganj Dono
मिशन रानीगंज-द ग्रेट भारत रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिशन रानीगंज-द ग्रेट भारत रेस्क्यू 

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू'  की कहानी रानीगंज कोलफील्ड में एक वास्तविक जीवन की घटना और स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल के वीरतापूर्ण कार्य से प्रेरित है, जिन्होंने भारत के कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा, मुकेश एस भट्ट, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed