{"_id":"6059daa98ebc3ec4ab1a6b1d","slug":"national-film-awards-announced-or-nationalist-congress-leader-singhvi-raised-questions-on-kangana-met","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी की?', कंगना को मिले अवॉर्ड पर कांग्रेस नेता सिंघवी ने उठाए सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी की?', कंगना को मिले अवॉर्ड पर कांग्रेस नेता सिंघवी ने उठाए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-अभिषेक मनु सिंघवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार यानी 22 मार्च को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार का एलान किया जा चुका है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को फिल्म 'मणकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। वहीं, मंगलवार को अभिनेत्री के जन्मदिन के दिन उनकी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर जारी किया गया है। ऐसे में अभिनेत्री खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट कर कंगना को दिए राष्ट्रीय पुरस्कार पर सवाल उठाए हैं। सिंघवी ने तंज कसते हुए लिखा इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी पुरस्कारों की ?
वहीं, मशहूर यूट्यूबर और स्टैंड अप कॉमेडियन अतुल खत्री ने ट्वीट ने लिखा, यह पुरस्कार उन्हें 'मणिकर्णिका' के लिए दिया गया है। मुझे लगा उन्हें जयललिता की बायोपिक के लिए एडवांस में दिया गया है।
3 of 5
कंगना रणौत-कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान उर्फ केआरके ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड्स अब एक जोक बन गया है। वह लिखते हैं, 'नेशनल अवॉर्ड्स को अब बीजेपी फिल्म अवॉर्ड्स कहा जाना चाहिए। ये नया भारत है जोकर्स को नेशनल अवॉर्ड्स मिल रहा है और जोकर्स का ग्रुप विनर्स को चुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी में कंगना रणौत को उनकी फिल्म मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। यह चौथी बार है जब कंगना को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पहले तीन बार कंगना को नेशनल अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। सबसे पहले उन्हें 2008 में रिलीज फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद 2014 में क्वीन फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2014 के बाद 2015 में भी कंगना ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में जीत दर्ज की। उन्हें 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया। अब चौथी बार कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मणिकर्णिका के लिए मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।