29 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। न सिर्फ आम लोग बल्कि देश के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और कई फिल्मी सितारों ने अपने अंदाज में इस खास दिन को मनाया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का शुभारंभ भी किया। इस अभियान का हिस्सा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी रहीं। शिल्पा शेट्टी ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट में शिल्पा शेट्टी को मिला बड़ा पद, एक्ट्रेस ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी ने दिल्ली में हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए फैंस ने आग्रह करते हुए कहा- 'मेरे साथ प्रधानमंत्री की इस पहल से जुड़ें। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का मतलब हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट तक व्यायाम करना है। इस कोशिश से आपको जल्द बदलाव दिखने लगेगा।'
पढ़ें: नोरा सहित 7 अभिनेत्रियां हो चुकीं Oops मोमेंट का शिकार, शिल्पा की तो क्रूज पर उड़ने से बची थी ड्रेस
शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा- 'स्वस्थ रहो मस्त रहो यही मेरा फिटनेस मंत्र है। इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी और प्रतियोगी दुनिया में खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है, इसलिए मेरी आपसे गुजारिश है कि मेरे साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के साथ जुड़ें।' गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की सलाहकार समिति की सदस्य भी बनाया गया हैं।
पढ़ें: शाहरुख से लेकर आमिर खान तक इन स्टार्स ने मनाई जन्माष्टमी, स्टारकिड्स के हांडी फोड़ते वीडियो वायरल
दवाई का विज्ञापन ना करने पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिल्पा शेट्टी की तारीफ की थी। उन्होंने शिल्पा शेट्टी की ट्विटर पर तारीफ करते हुए लिखा- 'समाज के प्रति सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी होती है, जिसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बखूबी निभाया। उन्होंने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के ऑफर को केवल इसलिए मना कर दिया,क्योंकि उन्हें प्रोडक्ट के परिणाम पर भरोसा नहीं था। यह उनका प्रशंसनीय कदम है। मैं अभिनंदन करता हूं।'

कमेंट
कमेंट X