सब्सक्राइब करें

मंत्री पद से इस्तीफा देते ही सिद्धू के साथ कपिल शर्मा भी हुए ट्रेंड तो यूजर्स ने दे डाली ऐसी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 14 Jul 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Resignation From His Post users says You may join Kapil Sharma show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को चंडीगढ़ वापस आने के बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपना इस्तीफा 10 जून को ही तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि वह अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री को भी भेजेंगे।

Trending Videos
Navjot Singh Sidhu Resignation From His Post users says You may join Kapil Sharma show
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter

सिद्धू के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी चर्चा है। फैंस को लग रहा है कि अब सिद्धू कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कपिल शर्मा भी ट्रेंड करने लगे हैं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Resignation From His Post users says You may join Kapil Sharma show
Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
सिद्धू के फैंस चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द कपिल शर्मा शो में वापसी कर लें। लेकिन बता दें ये राह इतनी भी आसान नहीं होने वाली क्योंकि कपिल शर्मा के शो में सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही हैं।
 

 
Navjot Singh Sidhu Resignation From His Post users says You may join Kapil Sharma show
नवजोत सिद्धू को कपिल की गुगली
एक यूजर ने नवजोत सिंह सिद्धू को टैग करते हुए लिखा- अच्छा किया इस्तीफा दे दिया। अब कपिल शर्मा शो जॉइन करो और कुछ एंटरटेन करो। एक ने लिखा- अब जल्द से जल्द कपिल शर्मा तक अपना सीवी पहुंचा दो। शायद जॉब मिल जाएगी।
 

 
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Resignation From His Post users says You may join Kapil Sharma show
navjot singh sidhu - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अपना मंत्रालय बदले जाने से एक महीने से नाराज चल रहे थे। जून में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग वापस ले लिया था और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था। सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए इसके लिए उनके खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया गया था। सिद्धू के इस्तीफा पर पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया। कार्यालय ने पुष्टि की है कि उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू का त्याग पत्र नहीं मिला है। त्याग पत्र में कहा गया है कि यह तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed