{"_id":"5de9d72e8ebc3e548b2b12a9","slug":"navya-naveli-birthday-special-abhishek-bachchan-wishes-her-look-at-her-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश में पढ़ाई करती हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, इन दो स्टारकिड के साथ जुड़ चुका है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विदेश में पढ़ाई करती हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, इन दो स्टारकिड के साथ जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
navya naveli
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का आज जन्मदिन है । नव्या आज 22 साल की हो गई हैं । इस मौके पर मां श्वेता और मामा अभिषेक ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । श्वेता और अभिषेक ने नव्या की सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर एक खास मैसेज लिखा है ।
2 of 6
navya naveli affair
श्वेता ने नव्या की फोटो शेयर कर लिखा, 'हैपी बर्थडे Nablooz, तुम जिसकी भी जिंदगी में शामिल होती हो उसे रोशन कर देती हो, खासतौर से मेरी जिंदगी को तुमने बहुत ज्यादा रोशन किया है।Squeeze you Cheezu ! तुम्हें खूब सारा प्यार' ।
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नव्या की सेल्फी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'हैपी बर्थडे मेरी नव्या। मामू तुमसे बहुत प्यार करते हैं। #MyPartnerInKicks'। बता दें कि नव्या फिलहाल न्यू यॉर्क में हैं जहां वो फोरडम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।
नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । वो अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । नव्या का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है लेकिन वो अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं । उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है ।
विज्ञापन
5 of 6
navya naveli
नव्या को कई बार बच्चन परिवार के साथ पार्टियों में भी देखा गया । श्वेता को वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक में देखा जा चुका है । पिछले दिनों उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटोशूट भी करवाया था । श्वेता भी नव्या की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।