{"_id":"5de9f0c38ebc3e5491427a53","slug":"tiger-shroff-trainer-shifuji-shaurya-congratulate-hyderabad-police-for-encounter-4-rapist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदरबाद एनकाउंटर पर आया टाइगर श्रॉफ के 'गुरु' का बयान, कहा- 'अब जाकर हुआ मुद्दा खत्म'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हैदरबाद एनकाउंटर पर आया टाइगर श्रॉफ के 'गुरु' का बयान, कहा- 'अब जाकर हुआ मुद्दा खत्म'
Fri, 06 Dec 2019 11:40 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
hyderabad case
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के 10 दिन बाद ही पुलिस ने चारों आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ढेर कर दिया। इस खबर के आने के बाद बॉलीवुड में खुशी की लहर है । सभी हैदराबाद पुलिस की तारीफ कर रहे हैं । ऐसे में टाइगर श्रॉफ के 'गुरु' शिफुजी शौर्य का भी बयान आया है ।
baaghi 2
शिफुजी ने फिल्म 'बागी' में टाइगर श्रॉफ के ट्रेनर का रोल निभाया था । उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हैदराबाद में हुए इस जघन्य अपराध के बारे में बोला । साथ ही हैदराबाद पुलिस को बधाई भी दी है । उन्होंने कहा, 'मुद्दा खत्म । पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया है । मैं हैदराबाद पुलिस को बधाई देता हूं ।'
चारों आरोपियों को ढेर करने के बाद घटनास्थल पर पहुंते वरिष्ठ अधिकारी
- फोटो : ANI
'जो देश की महिलाओं का बलात्कार करेगा और उनका अपमान करेगा, उसको यही सजा मिलनी चाहिए । पुलिस अपनी औकात पर आ जाए और सरकार औकात पर आ जाए तो आरोपियों को ऐसे ही सजा मिलती रहेगी । जो हुआ उससे मैं बहुत खुश हूं ।'
View this post on Instagram
A post shared by GRANDMASTER SHIFUJI SHAURYA (@shifuji_jaihind) on
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक पंडित
बता दें कि शिफुजी के अलावा कई और सेलेब्रिटी ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है । फिल्म मेकर अशोक पंडित ने लिखा- 'तेलंगाना पुलिस पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने रेप और हत्या करने वाले चारों आरोपियों को मार गिराया है। यही नहीं पुलिस को इस बहादुरी के लिए सम्मान मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
Rishi Kapoor
- फोटो : social media
स्वरा भास्कर ने पत्रकार फाये डिसूजा के ट्वीट को बिना किसी कमेंट के रिट्वीट किया है। फाये ने लिखा, 'यह न्याय नहीं है। पुलिस ने कानून तोड़ा है। यह खतरनाक है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया का क्या मतलब है।' ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि 'बहादुर तेलंगाना पुलिस, मेरी बधाई।'