बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है। वारंट मुंबई सिविल कोर्ट में जारी किया गया है, क्योंकि आलिया एक वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने के संबंध में कार्यवाही के लिए अनुपस्थित थीं। वारंट से जाहिर है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' की कंटेस्टेंट रहीं आलिया सिद्दीकी की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।
Aaliya Siddiqui: एक बार फिर मुश्किलों में आलिया सिद्दीकी, इस मामले में जारी हुआ गैर जमानती वारंट
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वित्तीय धोखाधड़ी मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजान लोगों के लिए, आलिया मंजू एम गढ़वाल के साथ एक फिल्म 'होली काउ' का निर्माण कर रही थीं और 2019 में मंजू एम गढ़वाल के माता-पिता से पैसे लिए थे। हालांकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी ने गैर जमानती वारंट के कारण 31 लाख का भुगतान करने से इनकार कर दिया है। एक बातचीत में मंजू ने बताया, 'यह मुद्दा 2019 में शुरू हुआ, जब आलिया और मैंने फिल्म होली काउ शुरू की। मैं सह-निर्माता थी। आलिया और मैं 2005 से दोस्त हैं, इसलिए हमारा पारिवारिक समीकरण अच्छा था।'
Maidaan Trailer: पूरी फिल्म की कहानी यहीं बता देंगे क्या? अजय ने बोनी कपूर को इसलिए बीच में रोका
मंजू ने जोड़ा, 'हालांकि, फिल्म शुरुआत में ही वित्तीय संकट में पड़ गई। तभी आलिया ने मेरे माता-पिता से आर्थिक मदद ली। हमारे बीच झगड़ा हुआ और जल्द ही उसने मुझे फिल्म से हटाने की कोशिश की। पैसों का हिसाब-किताब करने के बाद, उसने कुछ बकाया चुका दिा। इसके बाद जब फिल्म रिलीज हो रही थी, मैंने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की, तभी उसने हमें एक पीडीसी चेक (पोस्ट-डेटेड चेक) दिया। चेक बाउंस हो गया।'
CSpace: भारत का पहला राज्य स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म सीस्पेस लॉन्च, केरल सीएम ने विशेषता पर डाला प्रकाश
मंजू के अनुसार, 'उस पर हमारा 31 लाख 68 हजार बकाया है। उसने मेरी कॉल का जवाब देना बंद कर दिया है और अदालत में भी पेश नहीं होती है। यहां तक कि नवाज भी कोई जवाब नहीं देते। आलिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी।' मंजू ने यह भी कहा कि उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज में भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, आलिया ने टिप्पणियों का जवाब नहीं दिया।
Meera Chopra Wedding: मीरा-रक्षित की शादी का साक्षी बनेगा राजस्थान, सभी रस्मों की पूरी डिटेल पर फरमाएं गौर
मंजू ने यह भी साफ किया है कि वह जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आलिया सिद्दीकी का कच्चा-चिट्ठा खोलेंगी। इस कॉन्फ्रेंस में वह आलिया सिद्दीकी की पास्ट लाइफ पर चर्चा करेंगी और लोगों को बताएंगी कि वो किस तरह से लोगों के साथ धोखा करती हैं। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की टीम ने मामले में अभिनेता की किसी भी तरह की भागीदारी से पूरी तरह इनकार कर दिया है।
Maidaan Trailer: फुटबॉल के 'मैदान' में खिलाड़ी उतारेंगे अजय, करियर को दांव पर लगा सच करेंगे भारत की जीत का सपना