फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल की पहली रिलीज से पहले अपने गांव पहुंचे नवाजुद्दीन, निर्देशक ने जताया कहानी पर भरोसा

Mon, 18 May 2020 03:01 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 18 May 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin reached his village before the release of ghoomketu director expressed confidence
घूमकेतू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स पर अपनी सीरीज ताजमहल 1989 की रिलीज के वक्त जिस फिल्म का जिक्र तक निर्देशक पुष्पेंद्र मिश्रा नहीं सुनना चाहते रहे, उसी फिल्म घूमकेतू को लेकर उनका चहकना अब लाजिमी है। नवाजुद्दीन का मंगलवार को जन्मदिन है और इसे मनाने वह उत्तर प्रदेश में अपने घर बुढ़ाना पहुंच चुके हैं। उनकी साल की पहली फिल्म घूमकेतू शुक्रवार को सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 

Nawazuddin reached his village before the release of ghoomketu director expressed confidence
घूमकेतू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पांच साल से बन रही घूमकेतु में आपको दिल धड़कने दो के वक्त के रणवीर सिंह भी दिखेंगे और पीकू के वक्त के अमिताभ बच्चन भी। फिल्म कैसी बनी ये तो फिलहाल पता नहीं लेकिन इसे देखने के बाद इसे बनाने वाली फिल्म कंपनी सोनी पिक्चर्स इसे थिएटर में रिलीज करने की हिम्मत दो साल से नहीं दिखा पा रही थी।

Nawazuddin reached his village before the release of ghoomketu director expressed confidence
घूमकेतू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र मिश्रा का कहना है कि ये लखनऊ के एक महत्वाकांक्षी लेखक की कहानी है जो अपने सपने पूरे करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई में आता है। पुष्पेंद्र कहते हैं, 'यह कहानी आज भी लोगों को अपने से जोड़ती है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। इतने दिन से यह फिल्म अटकी पड़ी थी, इसका मुझे बहुत दुख है और मुझे बुरा भी लग रहा है। इस तरह की जब चीजें होती हैं तो लोग गलत सोचते ही हैं लेकिन मुझे अपनी फिल्म पर कोई भी संदेह नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin reached his village before the release of ghoomketu director expressed confidence
घूमकेतू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुष्पेंद्र को भले अपनी फिल्म पर संदेह न हो लेकिन इस फिल्म के निर्माण में शामिल फैंटम फिल्म्स भी तमाम कोशिशें करके इसे थिएटरों तक नहीं पहुंचा सकी। फैंटम फिल्म्स रिलायंस एंटरटेनमेंट और अनुराग कश्यप एंड कंपनी की साझीदारी वाली फिल्म कंपनी है। 

विज्ञापन
Nawazuddin reached his village before the release of ghoomketu director expressed confidence
बमफाड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग ने इससे पहले परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की फिल्म बमफाड़ ओटीटी तक पहुंचाई थी, बताते हैं कि घूमकेतू उसी पैकेज डील का अगला हिस्सा है। हालांकि फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र कहते हैं, 'इतने दिनों तक इस फिल्म को रुके रहने का एक कारण यह भी हो सकता है कि यह एकदम जमीनी कहानी है। देर से ही सही लेकिन अब इस कहानी को दर्शकों का प्यार भी मिलेगा। वैसे भी घूमकेतू कोई एक समय की कहानी नहीं है।'

लॉकडाउन में करीना को आई अपने विदेशी दोस्तों की याद, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed