फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: हिंदी सिनेमा का इंटरनेशनल चेहरा बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इन जगहों पर भी कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व

Thu, 19 May 2022 07:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 19 May 2022 07:27 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui became the international face of Hindi cinema has also represented India in these film festivals
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, आर माधवन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रसून जोशी के अलावा भी कई अन्य लोगों ने शिरकत की। कान फिल्म फेस्टिवल इस बार भारत के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस समारोह में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है। समारोह की शुरुआत होने के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और अन्य मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन हुआ। अनुराग ठाकुर के प्रतिनिधिमंडल में हिंदी सिनेमा जगत की दस हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें अभिनेता आर माधवन, मामे खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े तीन लोग और फिल्म निर्माता शामिल थे। 

Nawazuddin Siddiqui became the international face of Hindi cinema has also represented India in these film festivals
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल में आठ बार रैंपवॉक कर चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नवीं बार इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। वह बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। अभिनेता किसी भी फिल्म में दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन के किरदार में जान फूंक दी थी। नवाज बहुत जल्द हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाले हैं। अभिनेता कल अपना 48वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि अभिनेता ने अब तक विदेशों में कौन-कौन से मौकों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया-

Nawazuddin Siddiqui became the international face of Hindi cinema has also represented India in these film festivals
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

सिडनी फिल्म फेस्टिवल
बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर अपनी उपलब्धि में कुछ न कुछ नया जोड़ते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अभिनेता की अमेरिकी-बांग्लादेशी फिल्म 'नो लैंड्स मैन' को 'सिडनी फेल्म फेस्टिवल' के लिए चुना गया है। अभिनेता की फिल्म का प्रीमियर इस फिल्म फेस्टिवल में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui became the international face of Hindi cinema has also represented India in these film festivals
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'किक' फिल्म में दमदार रोल के लिए शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया था। सम्मान मिलने से पहले अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पुरस्कार और सम्मान अभी भी उनके लिए काफी मायने रखता है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui became the international face of Hindi cinema has also represented India in these film festivals
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 23 नवंबर 2019 को नेटफ्लिक्स पर उनकी सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के लिए सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लेस्ली हो एशियन फिल्म टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसमें अभिनेता ने गायतोंडे की भूमिका निभाई थी। उन्हें इस किरदार के लिए काफी सराहना भी मिल चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed