फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Controversies: इन पांच विवादों में खूब उछला नवाजुद्दीन का नाम, वेट्रेस संग कर चुके हैं वन नाइट स्टैंड

Thu, 19 May 2022 07:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 19 May 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday Special Know All His Famous Controversy News In Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे बुढ़ाणा में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी भारतीय सिनेमा के मंजे हुए अभिनेता हैं, जो आज यानी 19 मई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। नवाजुद्दीन फैंस के बीच अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा निभाए गए किरदार फिल्मों को एक लेवल ऊपर ले जाने का काम करते हैं। बीते दिनों फिल्म 'हीरोपंती 2' रिलीज हुई, जिसमें सबसे ज्यादा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार को दर्शकों ने पसंद किया। वहीं, इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी कान फिल्म फेस्टिवल में गए हुए हैं। इन सफलताओं के बावजूद भी अभिनेता का नाम कई बार विवादों में आ चुका है। पत्नी संग नवाजुद्दीन सिद्दीकी के विवाद के बारे में फैंस अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन आज हम आपको नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाकी विवादों के बारे में बताते हैं।

Nawazuddin Siddiqui Birthday Special Know All His Famous Controversy News In Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पत्नी आलिया की जासूसी का आरोप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया का रिश्ता तनाव की वजह से काफी सुर्खियों में रह चुका है। इसी बीच नवाजुद्दीन पर आरोप भी लगा था कि उन्होंने कॉल डिटेल घोटाले के संबंध में अपनी पत्नी आलिया की जासूसी करवाई थी। हालांकि, अभिनेता ने इन आरोपों को खारीज कर दिया था।

Nawazuddin Siddiqui Birthday Special Know All His Famous Controversy News In Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेट्रेस संग वन नाईट स्टैंड
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब एन ऑर्डिनरी लाइफ में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिसमें वेट्रेस संग वन नाईट स्टैंड का किस्सा भी शामिल है। अभिनेता ने अपनी किताब में बताया कि जब वह न्यूयॉर्क गए थे तब वहां पर एक वेट्रेस ने उन्हें पहचान लिया था। इसके बाद दोनों के बीच खूब बातचीत हुई। इतना ही नहीं, अभिनेता ने उस वेट्रेस के साथ वन नाईट स्टैंड भी किया था। अभिनेता के इस खुलासे से हर कोई हैरान रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday Special Know All His Famous Controversy News In Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन पर भड़क पड़े थे ऋषि कपूर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में दिखाए जाने वाले रोमांटिक सीन्स पर एक बयान दिया था। अभिनेता का ये बयान ही विवादों में फंस गया था। नवाज ने कहा था, 'पहले की फिल्मों में रोमांस को पेड़ों के आसपास घूमकर दिखा दिया जाता था।' ऋषि कपूर को नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यह बयान पसंद नहीं आया था, जिस वजह से अभिनेता का गुस्सा नवाजुद्दीन पर उतर गया। इस घटना में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ऋषि कपूर से माफी मांगी थी और कहा था कि वह सिर्फ अपना नजरिया बता रहे थे।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday Special Know All His Famous Controversy News In Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान को लेकर दिया था बयान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान फिल्म 'लंच बॉक्स' में एक साथ काम कर चुके हैं। लेकिन नवाज ने एक बार इरफान खान के लिए ऐसा बयान दिया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। अभिनेता से एक बार बॉलीवुड के चौथे खान के बारे में सवाल किया गया था, जिसका जवाब देते हुए नवाजुद्दीन ने कहा था, 'मुझे लगता है कि हम जिस चौथे खान के बारे में बात करेंगे, वह सैफ अली खान होंगे। मेरा इरफान के साथ कोई रिश्ता नहीं है। मेरी एक्टिंग अलग है और उनका अपना एक अलग तरीका है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed