फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: वेकेशन से लौटे विक्की कौशल कटरीना कैफ के बिना एयरपोर्ट पर आए नजर, लोगों ने पूछा- भाभी कहां है?

Thu, 19 May 2022 12:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 May 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal returned from new york, was seen at the mumbai airport, people asked Where is katrina kaif
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल हाल ही में न्यूयॉर्क गए थे। जहां उन्होंने पत्नी कटरीना कैफ संग अपना बर्थेड मनाया था। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस को दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आया था। अब जन्मदिन मनाने के बाद एक्टर वापस भारत लौट आए हैं। हाल ही में विक्की को न्यूयॉर्क से लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि उनके साथ उनकी पत्नी कटरीना नजर नहीं आईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय विक्की को उनके फैंस ने घेर लिया। विक्की भी हमेशा की तरह अपने फैंस के साथ मुलाकात करते और सेल्फी खिंचाते दिखे।

Vicky Kaushal returned from new york, was seen at the mumbai airport, people asked Where is katrina kaif
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

एयरपोर्ट पर विक्की खाकी पैंट और ब्लैक स्वेट शर्ट में नजर आए। साथ ही ब्लैक कैप और सनग्लासेस उनके लुक को और अधिक शानदार बना रहे थे। एक्टर के एयरपोर्ट का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में विक्की फैंस के साथ विनम्र तरीके से मिलते नजर आ रहे हैं। हालांकि फैंस कटरीना के न लौटने पर थोड़े मायूस हैं और कमेंट करके कटरीना के बारे में पूछ रहे हैं।

Vicky Kaushal returned from new york, was seen at the mumbai airport, people asked Where is katrina kaif
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

एक फैन ने कमेंट करते हुए पूछा 'कटरीना कहां हैं?' वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि कटरीना भाभी कहां हैं? इसके अलावा कई फैंस इस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal returned from new york, was seen at the mumbai airport, people asked Where is katrina kaif
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
पिछले साल की थी शादी

विक्की और कटरीना ने पिछले साल दिसबंर में शादी कर ली थी। यह शादी राजस्थान के सेंस फोर्ट होटल में हुई थी। शादी के दौरान होटल के बाहर व अंदर कड़ी सिक्योरिटी देखने को मिली थी। इस शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी ही शामिल हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की आखिरी बार अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म उधम सिंह में दिखे थे। इसके अलावा वह जल्द ही गोविंदा नाम मेरा और लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed