फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhaakad: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने ‘धाकड़’ की टीम के साथ पहुंचीं कंगना रणौत, गंगा आरती में भी लिया हिस्सा

Thu, 19 May 2022 12:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 19 May 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut, Arjun Rampal And Divya Dutta Visit Kashi Vishwanath Temple Ahead of Dhaakad Release
गंगा आरती करती धाकड़ की टीम - फोटो : Instagram

कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कंगना अपनी पूरी टीम के साथ जोर शोर से प्रमोशन में जुटी हैं और कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। बीते दिनों अभिनेत्री तिरुपति बालाजी पहुंची थीं और बुधवार को वह काशी-विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस पहुंचीं। जहां उन्होंने 'धाकड़' की पूरी टीम के साथ गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।

Kangana Ranaut, Arjun Rampal And Divya Dutta Visit Kashi Vishwanath Temple Ahead of Dhaakad Release
धाकड़ की टीम - फोटो : Instagram

कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता, प्रोड्यूसर दीपक मुकुट और फिल्म की टीम के साथ नजर आ रही हैं। 'धाकड़' की पूरी टीम गंगा द्वार से प्रवेश करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंची और मंदिर में विधिवत दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूरी टीम ने गंगा आरती में हिस्सा लिया।

Kangana Ranaut, Arjun Rampal And Divya Dutta Visit Kashi Vishwanath Temple Ahead of Dhaakad Release
धाकड़ की टीम - फोटो : Instagram

कंगना ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ‘हर हर महादेव...काशी विश्वनाथ जी के दर्शन और गंगा जी की आरती पूरी टीम के साथ, धाकड़ 20 मई को रिलीज होगी। तस्वीरों में पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं, कंगना की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut, Arjun Rampal And Divya Dutta Visit Kashi Vishwanath Temple Ahead of Dhaakad Release
कंगना रणौत, अर्जुन रामपाल - फोटो : Instagram

बता दें कि 'धाकड़' का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। वहीं, इसके निर्माता सोहेल मलकाई और दीपक मुकुट हैं। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में आएगी। इसी दिन कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' भी रिलीज होगा। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed