अपने फिल्मी सफर में नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। गंभीर और लीक से अलग हटकर रोल करना नवाज की सबसे बड़ी खासियत है। नवाज के बारे में अगर यह कहा जाए कि वह किसी भी रोल में जान डालने की कुव्वत रखते हैं तो यह बिल्कुल भी ज्यादा नहीं होगा। नवाजदुद्दीन का जन्म 19 मई 1974 को मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव बुढ़ाना में हुआ था। आइए जानते हैं नवाज के सबसे दमदार 5 किरदार के बारे में...
{"_id":"5cdfe09bbdec2207140c6656","slug":"nawazuddin-siddiqui-birthday-specia-these-5-roles-made-him-super-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 किरदारों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बना दिया सुपर स्टार, एक के लिए तो बनना पड़ा था पाकिस्तानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 5 किरदारों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बना दिया सुपर स्टार, एक के लिए तो बनना पड़ा था पाकिस्तानी
Sat, 18 May 2019 04:09 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 18 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nawazuddin Siddiqui
फैजल खान
गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल खान के किरदार से तो हम सभी वाकिफ हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की जिम्मेदारी नवाजुद्दीन के कंधों पर ही था। इस फिल्म ने नवाजुद्दीन को इतना मशहूर कर दिया कि उन्हें लोग फैजल खान के नाम से बुलाने लगे। गैंग्स ऑफ वासेपुर पहली फिल्म थी जिसने नवाजुद्दीन के लिए बॉलीवुड में कमर्शियल फिल्मों के द्वार खोल दिए। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा, रीमा सेन, जयदीप अहलावत, रिचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और तिग्मांशु धूलिया मुख्य भूमिका में हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी
गणेश गायतोंडे
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसमें नवाजुद्दीन के किरदार गणेश गायतोंडे की काफी सराहना की गई। उनका यह किरदार इतना मशहूर हो गया है कि कुछ लोग उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से जानने लगे हैं। बता दें कि सेक्रेड गेम्स में गणेश गायतोंडे एक गैंगस्टर होता है। वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान इंस्पेक्टर सरताज सिंह की भूमिका में और एक्ट्रेस राधिका आप्टे रॉ ऑफिसर की भूमिका में होती हैं। अब जल्द ही इसका दूसरा पार्ट आने वाला है।

रमन
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म रमन राघव 2.0 एक साइको थ्रिलर बेस्ड कहानी है। यह कहानी 1960 के दशक की है। नवाजुद्दीन फिल्म में रमन नाम के सीरियल किलर बने हैं। मुख्य किरदार के रूप में नवाजुद्दीन आवाज ऊंची किए बगैर असर छोड़ते हैं। फिल्म के कई डायलॉग और मीम्स सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुए थे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये दूसरी फिल्म है जिसमें नवाजुद्दीन मुख्य भूमिका में हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
दशरथ मांझी
मांझी: द माउंटेन मैन फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये सबसे बेहतरीन किरदार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। सिनेमा अपने जरिए साधारण इंसान को नायक बनाता है। निर्देशक केतन मेहता की मांझी सच्चे अर्थों में यह काम करती है। बिहार के गया जिले में स्थित गहलोर गांव और वजीरगंज ब्लॉक के बीच एक ऊंचे पहाड़ को काटकर रास्ता बना देने वाले दशरथ मांझी (1934-2007) को हमारे सामने सामने लाती है।