फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन या आलिया किसके हिस्से आएगी बच्चों की कस्टडी? कोर्ट सुनाएगा आज बड़ा फैसला

Mon, 03 Apr 2023 11:12 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Apr 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui custody case Bombay high court asked Actor and Aalia to appear with children
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की उनकी पूर्व पत्नी आलिया को साथ उनका विवाद अब जगजाहिर हो गया है। आलिया ने नवाज पर काफी संगीन आरोप लगाए हैं, जिनका अभिनेता ने खुलकर जवाब भी दिया है। अब मामला बच्चों तक पहुंच गया है और दोनों अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui custody case Bombay high court asked Actor and Aalia to appear with children
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने दमदार अभिनय के लिए तो जाने जाते हैं ही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी जाने जा रहे हैं। नवाज और उनकी पत्नी के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है. जिसकी आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। अभिनेता और उनकी एक्स वाइफ के बीच के इस विवादित मामले की सुनवाई जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और शर्मिला देशमुख की बेंच करेगी।

Shabana Azmi: 'ओह...वह बहुत कठिन समय था', जावेद अख्तर से शादी के मुश्किल दौर को याद कर छलका शबाना आजमी का दर्द

Nawazuddin Siddiqui custody case Bombay high court asked Actor and Aalia to appear with children
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

गौरतलब है कि इस मामले की पिछली सुनवाई 30 मार्च को हुई थी। जिस दौरान कोर्ट ने कहा था, ‘हम बच्चों के लिए काफी चिंतित हैं, इसलिए इस मामले को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’ यह नहीं, इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नवाज और आलिया को अपने बच्चों को कोर्ट में साथ लाने का आदेश भी दिया था। आज आलिया अपनो बच्चों के साथ कोर्ट में पेश होंगी। 

Rupali Ganguly: 'मैंने झुर्रियां कमाई हैं', गौरव से उम्र में बड़ी होने पर ट्रोल्स पर फूटा अनुपमा का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui custody case Bombay high court asked Actor and Aalia to appear with children
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

इससे पहले नवाज की पत्नी आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो करते हुए कहा था कि किसी भी हालत में वह अपने बच्चों की कस्टडी चाहती हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चे उनके साथ महफूज हैं। वहीं, दूसरी ओर नवाज के वकील का कहना है कि एक्टर की तरफ से आलिया को सेटलमेंट के लिए एक लेटर भी भेजा गया था, लेकिन आलिया ने अब तक कोई भी जवाब नहीं दिया है।

Indian Idol 13: इंडियन आइडल के विनर ऋषि सिंह ने जाहिर की दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- शो में जज बनकर आना चाहता हूं

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui custody case Bombay high court asked Actor and Aalia to appear with children
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान तलाक को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि नवाजुद्दीन और उनका तलाक जल्द ही ऑफिशियल तौर पर होने वाला है। हालांकि आज बंद कमरे में केस की सुनवाई के बाद पता चलेगा कि आखिर बच्चों का कस्टडी किसके पास जाती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed