जब भी माता-पिता के रिश्तों में कड़वाहट आती है, तो उसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस समय बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बच्चों के साथ हो रहा है क्योंकि अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनके और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का झगड़ा अब जगजाहिर हो चुका है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आते हैं। कोर्ट जहां एक तरफ बच्चों की खातिर दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है, वहीं अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का एक बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में शोरा वापस यूएई जाने से मना कर रही हैं। चलिए जानते हैं क्यों..
Nawazuddin Siddiqui: यूएई वापस नहीं जाना चाहती नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, इस बात का सता रहा है डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन और आलिया के बीच चल रही तलाक और कस्टडी की लड़ाई में दोनों के बच्चों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मामले की सुनवाई कर रही कोर्ट की बेंच ने फैसला किया कि बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए वापस दुबई भेज दिया जाना चाहिए। हालांकि, आलिया के करीबी एक सूत्र ने एक साक्षात्कार में बताया कि कपल की बेटी दुबई लौटने से मना रही हैं।
Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड में अपने सफर पर अदिति ने किया खुलासा, बोलीं- नहीं करुगींं 'संघर्ष' शब्द का इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के करीबी सूत्र के बातचीत में बताया कि, 'शोरा को लगता है कि उसे वहां परेशान किया जाएगा। नवाजुद्दीन और आलिया के बीच चल रही लड़ाई का उस पर गहरा असर पड़ा है और अभिनेता की पत्नी उसे थेरेपी सेशन के लिए भी ले जा रही हैं। शोरा अपनी मां के साथ रहना चाहती है लेकिन मामला अभी भी अदालत में है।'
आपको बता दें, 2021 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया, बच्चे शोरा और यानि दुबई चले गए थे। हालांकि, इस साल जनवरी में, आलिया भारत लौट आई और तब से अभिनेता के साथ उनकी लड़ाई चल रही है। आलिया ने बीते दिनों बयान देते हुए कहा था कि, 'तलाक होगा, यह पक्का है और मैं अपने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए भी लड़ूंगी। नवाज ने कस्टडी के लिए भी अर्जी दी है, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मेरे दोनों बच्चे मेरे साथ रहना चाहते हैं।'
TRP WEEK 13: दर्शकों को भा रही अनुपमा-अनुज के बीच की दरार! टीआरपी में इन शोज के बीच फिर दिखा उतार-चढ़ाव
गौरतलब है, बीती तीन अप्रैल को कोर्ट ने आलिया और नवाजुद्दीन को शांति से बात करने के लिए बुलाया था। जहां आलिया अपने दोनों बच्चों 12 साल की बेटी और सात साल के बेटे को साथ लेकर पहुंची थीं, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी वीडियो कॉल के जरिए सुनवाई में शामिल रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाजुद्दीन ने बच्चों को लेकर समझौते की पेशकश की थी। ऐसे में बच्चों की परवरिश और पढ़ाई का जिम्मा एक्टर को दिया गया और दोनों के बीच समझौता हो गया है।