फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: 'शुरुआत में दबाव रहता था लेकिन अब...', हर समय अच्छा दिखने की मजबूरी पर बोलीं विद्या बालन

Thu, 06 Apr 2023 03:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 06 Apr 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
vidya balan talked about the pressure to look good all the time in bollywood
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन हिंदी सिनेमा की वह अभिनेत्री हैं, जिनको अगर टैलेंट का खजाना कहें तो यह गलत नहीं होगा। अभिनेत्री अपनी फिल्म हिट कराने के लिए अकेली ही काफी हैं। अभिनेत्री अपने मुखर रवैये के लिए भी जानी जाती हैं। वह किसी भी बात का खुलकर जवाब देती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि कैसे इंडस्ट्री में शुरू में हमेशा अच्छा दिखने का दबाव उनपर रहता था, खासतौर से एयरपोर्ट पर।

vidya balan talked about the pressure to look good all the time in bollywood
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बातचीत में एयरपोर्ट लुक्स के बारे में बात की और कहा, 'शुरुआत में हम सभी इस बात को लेकर बहुत सचेत रहते थे कि हमें क्या पहनना है और कैसे रहना है। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती थी या कोई इवेंट नहीं होता था तो मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती थी। इसलिए मैं ऐसे ही बाहर चली जाती थी, लेकिन फिर वेन्यू पर उतरते वक्त प्रे करती थी कि वहां कोई फोटोग्राफर न हो और जल्दी से मैं अपनी कार में चली जाती थी कि मुझे बिना मेकअप के कोई देख न ले।'


इसे भी पढ़ें- Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह
vidya balan talked about the pressure to look good all the time in bollywood
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

विद्या ने आगे कहा, 'उस वक्त मैं इन सब चीजों से काफी परेशान रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि यह सब चीजें एक एक उम्र और अनुभव के साथ आती हैं। बाकी आपकी मर्जी है कि आप वैसे ही रहना चाहते हो या उन चीजों को छोड़ना चाहते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan talked about the pressure to look good all the time in bollywood
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

अभिनेत्री ने बॉलीवुड में मेल और फीमेल सितारों के असमान वेतन को लेकर भी अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने कहा कि अब चीजें बदल रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों अभिनेत्री ने उनके साथ हुए कास्टिंग काउच को लेकर भी खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि जब उन्होंने एक फिल्म साइन की थी तो उनको उस फिल्म के डायरेक्टर से मिलना था। विद्या ने उस डायरेक्टर को बता दिया कि वो एक ऐड शूट के लिए चेन्नई आ रही हैं, तो उनसे मिलेंगी। दोनों की मुलाकात एक कॉफी शॉप में हुई। मगर वो डायरेक्टर बार-बार उनसे उनके घर जाने के लिए कह रहा था। 

विज्ञापन
vidya balan talked about the pressure to look good all the time in bollywood
विद्या बालन - फोटो : Instagram

बता दें कि विद्या ने इस बात का भी खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में शुरू में  उन्हें 'मनहूस' मान लिया गया था, क्योंकि उनकी एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही थीं। इस मनहूस वाले टैग की वजह से भी उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed