सब्सक्राइब करें

'पाकिस्तानी पत्रकार' भी बन चुके हैं 'ठाकरे', पर्दे पर निभाए ये 5 मोस्ट पॉपुलर किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 27 Jan 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui film thackeray and here most popular characters
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं अच्छा बिजनेस कर रही है। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक में नवाजुद्दीन किरदार में इस तरह ढल गए हैं कि हर कोई उनकी तारीफें कर रहा है। इससे पहले नवाजुद्दीन एक और बायोपिक मंटो में नजर आए थे। फिल्म भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन क्रिटिक्स ने नवाजुद्दीन के काम की सराहना की थी। नवाजुद्दीन पिछले कुछ साल में ऐसी फिल्में की हैं जिसमें उनका किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया है। आगे की स्लाइड में देखिए नवाज के ऐसे ही किरदारों के बारे में...

nawazuddin siddiqui film thackeray and here most popular characters
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo

फैजल खान
गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल खान के किरदार से तो हम सभी वाकिफ हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की जिम्मेदारी नवाजुद्दीन के कंधों पर ही था। इस फिल्म ने नवाजुद्दीन को इतना मशहूर कर दिया कि उन्हें लोग फैजल खान के नाम से बुलाने लगे। गैंग्स ऑफ वासेपुर पहली फिल्म थी जिसने नवाजुद्दीन के लिए बॉलीवुड में कमर्शियल फिल्मों के द्वार खोल दिए। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा, रीमा सेन, जयदीप अहलावत, रिचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और तिग्मांशु धूलिया मुख्य भूमिका में हैं।

nawazuddin siddiqui film thackeray and here most popular characters
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo

गणेश गायतोंडे
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म में नवाजुद्दीन के किरदार गणेश गायतोंडे की काफी सराहना की गई। उनका यह किरदार इतना मशहूर हो गया है कि कुछ लोग उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से जानने लगे हैं। बता दें कि सेक्रेड गेम्स में गणेश गायतोंडे एक गैंगस्टर होता है। वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान इंस्पेक्टर सरताज सिंह की भूमिका में और एक्ट्रेस राधिका आप्टे रॉ ऑफिसर की भूमिका में होती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui film thackeray and here most popular characters
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo

रमन
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म रमन राघव 2.0 एक साइको थ्रिलर बेस्ड कहानी है। यह कहानी 1960 के दशक की है। नवाजुद्दीन फिल्म में रमन नाम के सीरियल किलर बने हैं। मुख्य किरदार के रूप में नवाजुद्दीन आवाज ऊंची किए बगैर असर छोड़ते हैं। फिल्म के कई डायलॉग और मीम्स सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुए थे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये दूसरी फिल्म है जिसमें नवाजुद्दीन मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui film thackeray and here most popular characters
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo

दशरथ मांझी
मांझी: द माउंटेन मैन फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये सबसे बेहतरीन किरदार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। सिनेमा अपने जरिए साधारण इंसान को नायक बनाता है। निर्देशक केतन मेहता की मांझी सच्चे अर्थों में यह काम करती है। बिहार के गया जिले में स्थित गहलोर गांव और वजीरगंज ब्लॉक के बीच एक ऊंचे पहाड़ को काटकर रास्ता बना देने वाले दशरथ मांझी (1934-2007) को हमारे सामने सामने लाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed