फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारीफ: कंगना रणौत नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मानती हैं दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता, तारीफों के बांधे पुल

Sat, 25 Sep 2021 08:53 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 25 Sep 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui gets nominated in international Emmy Award for Serious Men kangana ranaut calls him the best actors in the world
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत बॉलीवुड जगत की वो अभिनेत्री हैं जिनका लगभग हर किसी से पंगा है। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं जो कंगना के इस बेबाक और बिंदास अंदाज को नापसंद करते हैं। बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता है जब कंगना रणौत किसी अभिनेत्री या अभिनेता की तारीफ करती हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘सीरियस मैन’ के लिए अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में नॉमिनेशन मिला, जिसके बाद कंगना रणौत ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया।



सोशल मीडिया पर कंगना ने लिखा मैसेज

इस खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कंगना रणौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ की। उनकी तारीफ करते हुए कंगना ने लिखा, ‘मुबारक हो सर, निश्चित रूप से आप इस दुनिया में सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं’। इस कैप्शन के साथ ही बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने पृथ्वी का एक इमोजी भी साझा किया'।

https://www.photojoiner.net/image/j0u25v4U

Nawazuddin Siddiqui gets nominated in international Emmy Award for Serious Men kangana ranaut calls him the best actors in the world
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जताया आभार
 

अंतराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड में मिले नॉमिनेशंस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपना आभार व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। ‘उन्होंने ट्वीट किया है, 'वाह। सीरियस मैन के लिए मुझे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। सीरियस मैंन की टीम, निर्देशक सुधीर मिश्रा, अन्य तथा नेटफ्लिक्स को बधाई।'

 

Nawazuddin Siddiqui gets nominated in international Emmy Award for Serious Men kangana ranaut calls him the best actors in the world
कंगना रणौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी 

बता दें कि कंगना रणौत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही एक बड़ी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस बात पर खुद अभिनेत्री कंगना रणौत ने मुहर लागाई थी। कंगना रणौत ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि जल्द ही वो एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui gets nominated in international Emmy Award for Serious Men kangana ranaut calls him the best actors in the world
कंगना रणौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

टीकू वेड्स शेरू में करेंगे साथ काम

बता दें, फिल्म टीकू वेड्स शेरू में पहले दिवंगत अभिनेता इरफान खान को लेने की बात हुई थी। लेकिन अभिनेता के निधन के बाद इस फिल्म के लिए एक्टर की तलाश जारी थी। जोकि अब पूरी हो चुकी है और कंगना के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui gets nominated in international Emmy Award for Serious Men kangana ranaut calls him the best actors in the world
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में इन सीरीज और फिल्मों को मिली जगह

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीर दास के स्पेशल शो और सुष्मिता सेन अभिनीत सीरीज 'आर्या' ने 2021 के अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में भारत के लिए नामांकन हासिल किया है। अंतर्राष्ट्रीय एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित, 'सीरियस मैन' लेखक मनु जोसेफ के 2010 के इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed