आज से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस खतरे के बीच खबर थी कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी परिवार के साथ ईद मनाने के लिए मुंबई से महाराष्ट्र सरकार की अनुमति लेकर अपने घर बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) पहुंच गए हैं।
लॉकडाउन में ईद मनाने नहीं बल्कि इस वजह से मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं नवाजुद्दीन, भाई ने बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस खबर पर नवाजुद्दीन के भाई शमास सिद्दीकी के अपना पक्ष सामने रखा है। शमास ने बताया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईद मनाने के लिए नहीं बल्कि मां की तबीयत खराब होने की वजह से अपने पुश्तैनी गांव बुढ़ाना गए हैं।
@PTI_News @thakur_shivangi
Recently, after the death of our Sister from cancer, Our 71-year-old mother is very ill, That is why @Nawazuddin_S had to go BUDHANA with mother and not to celebrate Eid. pic.twitter.com/CoUUpR3WAY
शमास ने ट्वीट में बताया कि पिछले साल दिसंबर महीने में उनकी छोटी बहन श्यामा तासमी सिद्दीकी की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद से उनकी 71 वर्षीय मां बहुत बीमार हैं। इस वजह से ही वह परिवार समेत बुढाना गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां अपने गांव आना चाहती थीं। इसलिए नवाजुद्दीन ने महाराष्ट्र सरकार से अनुमति लेने के बाद 11 मई को अपने घर पहुंचे।
वहीं गांव पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नवाजुद्दीन व उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने उनके और परिवार के कोरोना जांच लिए सैंपल लिए थे। रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
गौरतलब है कि पिछले साल मोतीचूर चकनाचूर, हाउसफुल 4, फोटोग्राफ, ठाकरे और पेट्टा जैसी फिल्में करने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही घूमकेतु नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। जल्द ही जी5 पर उनकी वेब सीरीज घूमकेतु रिलीज होने वाली है। इसमें अनुराग कश्यप ने भी एक्टिंग की है।