{"_id":"5a3b9f2f4f1c1bc5668b6556","slug":"nawazuddin-siddiqui-may-out-from-the-biopic-of-bal-thackeray","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाल ठाकरे की बायोपिक से बाहर निकालने की थी चर्चा, आ गया FIRST LOOK","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाल ठाकरे की बायोपिक से बाहर निकालने की थी चर्चा, आ गया FIRST LOOK
Thu, 21 Dec 2017 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। खबर थी कि बाल ठाकरे के किरदार में बॉलीवुड के एक्टिंग मास्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो अब उनके हाथ से ये रोल निकल गया है। खबरों के अनुसार पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे होने के कारण नवाज के हाथों से यह रोल बाहर निकल गया है।
रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय से पहले सामने आई नवाजुद्दीन की कंट्रोवर्सियल इमेज के चलते उनसे ये रोल छिनने की बात थी। शिवसेना ने नवाज की विवादित छवि को देखते हुए बाला साहेब की बायोपिक में उनके काम करने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी।
3 of 4
खबरों के मुताबिक फिल्म मेकर्स बाला साहेब के रोल के लिए नवाजुद्दीन को साइन कर चुके थे लेकिन नवाज को इतनी बड़ी शख्सियत का किरदार देना काफी खतरे का काम था। ऐसे में उनकी फिल्म का महाराष्ट्र में विरोध हो सकता था। मेकर्स के लिए बालासाहेब की इमेज को बड़े पर्दे पर किसी विवादित एक्टर से फिल्माना अपने आप में बहुत बड़ा रिस्क है लेकिन उन लोगों ने ऐसा किया है।
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन के हाथों से ये रोल छूट जाने के पीछ उनकी बायोपिक 'An Ordinary Life' को बताया जा रहा था। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज बेपर्दा किए थे। किताब में उन्होंने अपने पहले प्यार और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात की थी। एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ अफेयर और वन नाइट स्टैंड जैसी चीजों का खुलासा नवाज पर भारी पड़ सकता था। हालांकि इस किताब पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने इसे वापस ले लिया था। उन्होंने माफी भी मांगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।