फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haddi: 'हड्डी' के नए लुक में नवाज की खूबसूरती देख दिल हार बैठे फैंस, बांधे तारीफों के पुल

Sat, 17 Dec 2022 05:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui new look from haddi release date details
फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक - फोटो : insta

नवाजुद्दीन सिद्दीक सिनेमा के मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर में हर किरदार से लोगों का दिल जीता है। चाहे वह विलेन हो या फिर सकारात्मक भूमिका,  नवाज एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी भूमिका में इस कदर ढल जाते हैं कि बस दिखती है तो उनकी अदाकारी। नवाजुद्दीन अपनी अगली फिल्म 'हड्डी' में अपने ट्रांसजेंडर के किरदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब तक फिल्म से एक्टर के दो लुक सामने आ चुके हैं और अब उनके तीसरे लुक पर भी फैंस फिदा दिखाई दे रहे हैं।

nawazuddin siddiqui new look from haddi release date details
हड्डी फिल्म में नवाजुद्दीन का लुक - फोटो : insta

जी स्टूडियोज के द्वारा ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से 'हड्डी' फिल्म से नवाजुद्दीन का लेटेस्ट लुक साझा किया गया है, जिसमें वह बनारसी साड़ी, हैवी ज्वेलरी माथे पर बिंदी और कजरारे नैन के साथ दिखाई दे रहे हैं। नवाज के इस लेटेस्ट लुक के साथ मजेदार शायराना कैप्शन देते हुए लिखा गया "गिरफ़्तार तेरी आँखो में हुवे जा रहे हैं हम, जीना नहीं है फिर भी जिये जा रहे हैं हम।" नवाज ने भी इस पोस्ट को री-शेयर किया है।

nawazuddin siddiqui new look from haddi release date details
हड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

'हड्डी' के इस नए लुक में तो वाकई नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहली नजर में पहचानना मुश्किल है। फिलहाल इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। लोग उनके अभिनय की तो जमकर तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही उनके लुक पर भी दिल हार बैठे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- गिरफ्तार तो हमें आपकी कातिल निगाहों ने किया है। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- 'नजाकत से नवाज बेगम'। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- 'आपकी इस तस्वीर को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि यह किरदार किसी पुरुष ने निभाया है।' इसके अलावा कुछ यूजर्स अर्चना पूरन सिंह को लेकर मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui new look from haddi release date details
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म हड्डी की तो यह अदम्य भल्ला और अक्षत अजय शर्मा द्वारा सह-लिखित है। तो वहीं इसे निर्देशित भी अक्षत अजय शर्मा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 'हड्डी' 23 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इसी साल नवाजुद्दीन टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आए थे। वहीं नवाज के हाथ में 'हड्डी' के अलावा टीकू वेड्स शेरू और बोले चूड़ियां जैसे प्रोजेक्ट भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed