फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिर बढ़ाया देश का मान

Tue, 24 May 2022 09:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 24 May 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui receives International Award at French Riviera Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस समय वह जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। बॉलीवुड में उन्होंने तमाम हिट फिल्में दी हैं और कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। अभिनेता को मिले अवॉर्ड्स की फेहरिस्त काफी लंबी है, अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है और वो है इंटरनेशनल अवॉर्ड। जो कि अभिनेता को फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में मिला है। उन्हें ये पुरस्कार एमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर विंसेंट डी पॉल ने दिया है।

Nawazuddin Siddiqui receives International Award at French Riviera Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ये पुरस्कार मिलना भारत के लिए गर्व की बात है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिनेता को किसी इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हो। इससे पहले भी उनको कई बार सम्मान मिल चुका है। 'फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत करते हुए नवाजुद्दीन दुनिया भर के कलाकारों के साथ गर्मजोशी से गले मिले। एक तस्वीर में नवाजुद्दीन को तुर्की के मशहूर अभिनेता कैंसेल एलसिन को गले लगाते हुए देखा गया।

Nawazuddin Siddiqui receives International Award at French Riviera Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी चमक बिखेर चुके हैं। उन्हें कान फिल्म  फेस्टिवल में भी अवॉर्ड लेने के लिए चुना जा चुका है। नवाजुद्दीन को ‘स्क्रीन इंटरनेशनल’ के एडिटर निगेल डेली और कई अवॉर्ड विनिंग पोलिश डायरेक्टर जारोस्लाव मार्सजेवस्की के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui receives International Award at French Riviera Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें अभिनेता बहुत जल्द टीकू वेड्स शेरू, नूरानी चेहरा और अद्भुत में नजर आने वाले हैं। 'टीकू वेड्स शेरू' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इसमें नवाजुद्दीन के साथ अवनीत कौर नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed