फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक की ‘भूल भुलैया’ नंबर वन, बाकी फिल्मों का सोमवार को ये रहा हाल

Tue, 24 May 2022 08:49 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 May 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report Bhool Bhuliyaa 2, Sarkaru Vaari Paata Dharamaveer Saunkan Saunkane Dhaakad
सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media

सिनेमा के कारोबार में सोमवार का दिन सबसे चुनौती भरा दिन माना जाता है। इस दिन फिल्म को बहुप्रचलित मंडे टेस्ट से गुजरना होता है। वीकएंड की मस्ती पूरी कर लोग अपने कारोबार और दफ्तरों को निकल जाते हैं और सिनेमाघरों में पहुंचते हैं बस वे लोग जिनके पास उस दिन खाली समय होता है। इस बार का मंडे टेस्ट कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी औऱ तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का हुआ। फिल्म मंडे टेस्ट में पास भी रही। आइए आपको बताते हैं कि सोमवार को इस फिल्म के अलावा सिनेमाघरों मे चल रही बाकी फिल्मों का क्या हाल रहा।

Monday Box Office Report Bhool Bhuliyaa 2, Sarkaru Vaari Paata Dharamaveer Saunkan Saunkane Dhaakad
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूल भुलैया 2’ ने कमाए 10.20 करोड़
पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज के पहले सोमवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा पाने से चूक गई। फिल्म ने पहले तीन दिन में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55.96 करोड़ रुपये की कमाई करके बड़ा धमाका किया। सोमवार को इसने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन इसी के साथ अब कुल 66 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुका है।

Monday Box Office Report Bhool Bhuliyaa 2, Sarkaru Vaari Paata Dharamaveer Saunkan Saunkane Dhaakad
सरकारु वारी पाटा - फोटो : insta

महेश बाबू दूसरे नंबर पर
दूसरे नंबर पर सोमवार को रही अभिनेता महेश बाबू की तेलुगू फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 12 वें दिन यानी दूसरे सोमवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 123.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे हफ्ते के चार दिनों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म अब तक करीब 133.34 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Bhool Bhuliyaa 2, Sarkaru Vaari Paata Dharamaveer Saunkan Saunkane Dhaakad
सौंकन सौंकने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सौंकन सौंकने’ का शानदार सोमवार
एमी विर्क स्टारर पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ का कलेक्शन भी सोमवार को अच्छा रहा है। फिल्म ने रविवार को 3.10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करने के बाद सोमवार को करीब एक करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। पंजाबी सिनेमा में सुपर हिट फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 16.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे हफ्ते के चार दिन का कलेक्शन मिलाकर ये फिल्म अब 23.54 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

विज्ञापन
Monday Box Office Report Bhool Bhuliyaa 2, Sarkaru Vaari Paata Dharamaveer Saunkan Saunkane Dhaakad
धर्मवीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘धर्मवीर’ की धमक भी कायम
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही अभिनेता प्रसाद ओक की मराठी फिल्म ‘धर्मवीर’ की कमाई भी सोमवार को बढ़िया रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 50 लाख रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में फिल्म ने 13.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते के चार दिनों का कारोबार मिलाकर फिल्म अब तक करीब 17.74 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed