फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Day 4: ‘द कश्मीर फाइल्स’ से इतना पीछे रही कार्तिक की फिल्म, पहले सोमवार कमाए इतने करोड़

Tue, 24 May 2022 08:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 May 2022 08:24 AM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 4 scores big on first Monday but falls behind the Kashmir files
द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पहले वीकएंड के आंकड़ों के हिसाब से साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन बने कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का असली इम्तिहान अब सोमवार से शुरू हुआ है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने सोमवार का कठिन इम्तिहान, जिसे फिल्मी कारोबार की भाषा में मंडे टेस्ट भी कहते हैं, भी अच्छे नंबरों से पास कर लिया है। माना ये जाता है कि अगर कोई फिल्म अपने रविवार के कलेक्शन के मुकाबले सोमवार को उससे आधा या उसके आसपास भी कलेक्शन करने में कामयाब रहती है तो उसकी रिपोर्ट अच्छी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने ये तो कर लिया लेकिन उनकी फिल्म साल 2022 में सोमवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा पाने से चूक गई।

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 4 scores big on first Monday but falls behind the Kashmir files
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले वीकएंड का रिकॉर्ड

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने हिंदी कमर्शियल सिनेमा के लिए संजीवनी का काम किया है। फिल्म के कलाकारों कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की मेहनत ने निर्माता भूषण कुमार और मुराद खेतानी की इस फिल्म को कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म के लेखक निर्देशक अनीस बज्मी की भी एक हिट फिल्म की दमदार सीक्वेल बनाने को लेकर खूब तारीफ हो रही है। फिल्म ने पहले तीन दिन में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55.96 करोड़ रुपये की कमाई करके बड़ा धमाका किया। ये किसी भी हिंदी फिल्म का साल का ये सबसे बड़ा वीकएंड कलेक्शन रहा।

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 4 scores big on first Monday but falls behind the Kashmir files
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोमवार को कमाए 10.20 करोड़

पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज के पहले सोमवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा पाने से चूक गई। फिल्म ने सोमवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन इसी के साथ अब कुल 66 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुका है। अब देखना ये होगा कि फिल्म की कमाई हफ्ते के अगले तीन दिनों में कितनी होती है और क्या ये फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 4 scores big on first Monday but falls behind the Kashmir files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : फाइल फोटो
‘द कश्मीर फाइल्स’ नंबर वन

इस साल रिलीज के पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के पास है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के पहले सोमवार से ही चमत्कार दिखाना शुरू किया था और फिल्म ने इस दिन 15.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कमाई हालांकि बाकी हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा है, लेकिन सोमवार की कमाई के मामले में वह दूसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 4 scores big on first Monday but falls behind the Kashmir files
भूल भुलैया 2 - फोटो : फाइल फोटो
पहले सोमवार की टॉप 5 फिल्में
इस साल रिलीज हुई फिल्मों में पहले सोमवार को सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली पांच फिल्में इस प्रकार है:
 
रैंकिंग फिल्म       पहले सोमवार का कलेक्शन
(करोड़ रुपये में)
1. द कश्मीर फाइल्स    15.05
2. भूल भुलैया 2     10.20*
3. गंगूबाई काठियावाड़ी   08.19
4. बच्चन पांडे       03.37
5. रनवे 34  02.25


*शुरुआती आंकड़े

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed