{"_id":"5a0968c34f1c1bec538bccb7","slug":"nawazuddin-siddiqui-starrer-film-monsoon-shootout-first-look-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मानसून शूटआउट' का मोशन पोस्टर रिलीज, एक बार फिर दिखा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का क्रिमिनल लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मानसून शूटआउट' का मोशन पोस्टर रिलीज, एक बार फिर दिखा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का क्रिमिनल लुक
Mon, 13 Nov 2017 03:11 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद
Updated Mon, 13 Nov 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विलन के रूप में दिखने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म क्राइम थ्रिलर है जिसका नाम 'मानसून शूटआउट' है। अमित कुमार की निर्देशित फिल्म 'मानसून शूटआउट' में नवाजुद्दीन एक क्रिमिनल की भूमिका में नजर आएंगे।
2 of 4
फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। टीजर में बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लुक की तो फिल्म 'रमन राघव 2.0' की तरह 'मानसून शूटआउट' में भी उनके माथे पर एक चोट का निशाना दिख रहा है। 16 सेकेंड के इस टीजर में नवाजुद्दीन की आवाज भी सुनी जा सकती है।
3 of 4
फिल्म में नवाजुद्दीन के किरदार का नाम शिवा है।'मानसून शूटआउट' को अमित कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को गुनेत मोंगा, अरुण रंगाचारी, विवेक रंगाचारी और अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'रमन राघव 2.0' और 'बदलापुर' में निगेटिव रोल किया है। इन फिल्मों में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया। खास बात ये है कि फिल्म 'मानसून शूटआउट' का कांस फिल्म महोत्सव 2013 में प्रीमियर हुआ था। इतना ही नहीं फिल्म को गोल्डन कैम्पेन कैटगरी के तहत नॉमिनेशन भी मिला। ये फिल्म अगले महीने 15 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।