फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को करना पड़ा था कॉम्प्रोमाइज, पहली बार हिरोइन को किया किस

Mon, 13 Nov 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Mon, 13 Nov 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
Five Unknown Facts About Shah Rukh Khan Starrer Film Jab Tak Hai Jaan
Jab Tak Hai Jaan

फिल्म 'जब तक है जान' के लिए शाहरुख खान को वो सारी चीजें करनी पड़ीं जो पहले कभी नहीं की। यश चोपड़ा की इस आखिरी फिल्म को रिलीज हुए पूरे पांच साल हो गए हैं। एक नजर इससे जुड़े पांच दिलचस्प किस्सों पर जो शायद आप नहीं जानते होंगे...

Five Unknown Facts About Shah Rukh Khan Starrer Film Jab Tak Hai Jaan
Jab Tak Hai Jaan

फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने पहली बार ऑनस्क्रीन अपनी को-एक्टर को किस किया। भले ही उन्हें रोमांस किंग कहा जाता है। पर इस फिल्म से पहले उन्होंने ये काम कभी नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने घुड़सवारी भी की। ये सब करने के लिए खुद यश चोपड़ा वे उन्हें मनाया। उनका कहना था कि स्क्रिप्ट की जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें ऐसा करना ही होगा।

Five Unknown Facts About Shah Rukh Khan Starrer Film Jab Tak Hai Jaan
Jab Tak Hai Jaan

फिल्म 'जब तक है जान' यश चोपड़ा की इकलौती फिल्म थी जिसमें लता मंगेशकर का एक भी गाना नहीं था। गौरतलब है कि यशराज की फिल्मों में लगभग सभी गानें लता मंगेशकर ही गाया करती थीं। वहीं, यश चोपड़ा ने इस फिल्म में पहली बार गुलजार और ए आर रमान के साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Unknown Facts About Shah Rukh Khan Starrer Film Jab Tak Hai Jaan
Jab Tak Hai Jaan

तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां
तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां
तेरी जुल्फों की लहराती अंगड़ाइयां
नहीं भूलूंगा मैं, जब तक है जान, जब तक है जान

 

क्या आपको पता है फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान द्वारा बोली गई ये कविता किसने लिखी है? जनाब, इसे गुलज़ार या जावेद अख्तर जैसे मशहूर शायरों ने नहीं, बल्कि फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा ने लिखी है। बाद में इसे फिल्म के ऑफिशियल एलबम में भी शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
Five Unknown Facts About Shah Rukh Khan Starrer Film Jab Tak Hai Jaan
Jab Tak Hai Jaan

फिल्म 'जब तक है जान' से पूरे आठ सालों बाद यश चोपड़ा ने निर्देशन में वापसी की थी। इससे पहले उन्होंने 'वीर जारा' बनाई थी। यह उनकी 22वीं और आखिरी फिल्म भी थी। फिल्म के रिलीज से ठीक एक महीने पहले यश चोपड़ा का निधन हो गया था। इस फिल्म के साथ यश चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने 50 साल भी पूरे किये। गम इस बात का है कि वो खुद इस डबल सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन सके! 

पढ़ें: अक्षय कुमार की 'रोबोट 2' की रिलीज डेट बदली, इस महीने देख पाएंगे फिल्म
पढ़ें: 17 साल बाद साथ होंगे अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित, लेकिन नहीं करेंगे रोमांस
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed