फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को उनकी ही फिल्म के सीक्वल से अक्षय कुमार ने दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 13 Nov 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Mon, 13 Nov 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Rumours: akshay kumar replaces salman khan in no entry sequel

सलमान खान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वह अपनी अगली फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि एक फिल्म में सलमान को अक्षय कुमार ने रिप्लेस कर दिया है। 

Rumours: akshay kumar replaces salman khan in no entry sequel

दरअसल, बोनी कपूर साल 2005 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बनाना चाहते हैं जिसमें वो सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे लेकिन अब इंडस्ट्री में अफवाह है कि अक्षय कुमार ने सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है। 

Rumours: akshay kumar replaces salman khan in no entry sequel

बता दें कि कुछ महीनों पहले खबरे आ रही थी कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए ऋतिक रोशन को कास्ट किया जाएगा। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को महज अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। 
पढ़ें: मीशा और मीरा की ये तस्वीर देख अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे शाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours: akshay kumar replaces salman khan in no entry sequel

उन्होंने इंटरव्यू में कहा,'हमने इसके लिए ऋतिक से संपर्क नहीं किया है।' बोनी ने फिल्म के सीक्वल की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'मैं सलमान से जल्द ही मुलाकात करूंगा और सीक्वल के बारे में बात करूंगा। अगर वह इस फिल्म के लिए मना कर देते हैं, तो हम आगे विचार करेंगे।'

विज्ञापन
Rumours: akshay kumar replaces salman khan in no entry sequel

इन दिनों सलमान अपनी थ्रिलर फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बोनी ने पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि अगर सलमान खान तैयार नहीं होंगे तो वह अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म के लिए अक्षय को चुन लिया गया है। 
पढ़ें: ये है 'रेस-3' में सलमान खान का फर्स्ट लुक, सबके सामने तान दी बंदूक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed