फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: 'कान फिल्म फेस्टिवल सिर्फ रेड कार्पेट के लिए नहीं है', भारतीय स्टार्स पर नवाज ने कसा तंज

Fri, 02 Jun 2023 05:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 02 Jun 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui talked about cannes film festival said cannes is not for walking the red carpet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर मुकाम बनाया है। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और अपनी शानदार और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों अभिनेता की फिल्म जोगीरा सारा रा रा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता का जुदा अंदाज देखने को मिला था। हालांकि जोगीरा सारा रा रा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई तो नहीं कर पा रही है। अब अभिनेता ने कहा है भारतीय सितारे कान फिल्म फेस्टिवल में सही कारणों से नहीं बल्कि सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने के लिए जा रहे हैं। 

Nawazuddin Siddiqui talked about cannes film festival said cannes is not for walking the red carpet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिनेमा की गंभीरता को समझते हैं। वह ज्यादातर फिल्मों गंभीर फिल्मों में रोल निभाते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि भारतीय सही कारणों से कान फिल्म फेस्टिवल में नहीं जा रहे हैं। नवाज ने कहा कि वह कई बार कान में शिरकत कर चुके हैं, लेकिन जब सिर्फ उनकी किसी फिल्म का चयन होता है तब। उन्होंने कहा कि अब लोग सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में जा रहे हैं।  


इसे भी पढ़ें- Scoop: छोटा राजन को राहत देने से बॉम्बे हाई कोर्ट का इनकार, अदालत ने 'स्कूप' के मेकर्स को दिए ये निर्देश
 
Nawazuddin Siddiqui talked about cannes film festival said cannes is not for walking the red carpet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से कान जैसे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में पूछा गया। इसपर अभिनेता ने अपना मत प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा, अन्य देशों के लोग कान फिल्म फेस्टिवल में इसलिए हिस्सा लेते हैं, क्योंकि वह सिनेमा के प्रति जुनूनी होते हैं। ये वे लोग हैं जो सिनेमा की कला और शिल्प के बारे में जानना चाहते हैं और वहां प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui talked about cannes film festival said cannes is not for walking the red carpet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि पिछले साल जब स्क्रीनिंग के लिए चुनी जा रही फिल्मों में वह टीम का हिस्सा रहे, तो इससे उन्हें उपलब्धि की भावना मिली थी। बता दें कि अभिनेता इस साल भी अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी के लिए अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे थे। उनकी फिल्म को मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui talked about cannes film festival said cannes is not for walking the red carpet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी आजकल जोगीरा सारा रा रा को लेकर चर्चा में है। इसमें नवाजुद्दीन और नेहा के अलावा जरीना वहाब, संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत में बनी जोगीरा सारा रा र' का टिकट खिड़की पर हाल-बेहाल है। फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों से हटाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed