नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मनोरंजन फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। उनका बड़े पर्दे पर हर छोटे से छोटे किरदार को जीवंत कर देना तालियां बजाने पर मजबूर करता है। इस समय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के लिए सुर्खियों में हैं। फिल्म में महज 21 साल की अवनीत कौर संग इश्क फरमाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अपने करियर के उस दौर को याद किया जब वह एक जूनियर आर्टिस्ट हुआ करते थे। नवाजुद्दीन ने जूनियर आर्टिस्ट से एक बड़ा स्टार बनने की अपनी यात्रा के बारे में खुलकर बात करते हुए बहुत कुछ साझा किया।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन को याद आए पुराने दिन, जूनियर आर्टिस्ट के रूप में ऐसे हुआ करता था मेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बीते दिन 'टीकू वेड्स शेरू' की निर्माता कंगना रणौत और उनकी को-स्टार अवनीत कौर के साथ मुंबई में अपनी आगामी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नवाजुद्दीन ने अपने करियर के उस दौर को याद किया जब वह जूनियर आर्टिस्ट हुआ करते थे। नवाज ने साझा किया कि जब वह एक फिल्म में जूनियर अभिनेता थे, तो एक मेकअप मैन ने उनके चेहरे पर टैल्कम पाउडर उड़ा दिया था। एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपने समय को याद करते हुए, नवाजुद्दीन ने मेकअप कराने के दौरान हुई इस मनोरंजक घटना को प्यार से याद किया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हंसते हुए याद किया और बताया, 'अभी, अपना मेकअप करवाते समय, मैं इस बारे में सोच रहा था कि जब मैं अन्य जूनियर अभिनेताओं के साथ एक फिल्म में एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहा था। एक मेकअप मैन जिसे सीन के लिए हमारा मेकअप करना था, उसने हम सभी को एक कतार में खड़ा कर दिया था और हमारे चेहरों पर टैल्कम पाउडर उड़ा दिया और कहा कि मेकअप हो गया है।'
Jaswant Singh Khalra: बायोपिक को नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट, मेकर्स ने CBFC के खिलाफ खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
आगामी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी शेरू का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक जूनियर आर्टिस्ट के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। नवाज़ुद्दीन ने साझा किया कि उन्हें यह किरदार बहुत पसंद आया क्योंकि वह इसमें एक जूनियर आर्टिस्ट हैं, लेकिन उनके सपने बड़े हैं और इससे उन्हें इंडस्ट्री में अपने पहले के दिनों की याद आ गई। 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 23 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर ने निखिल कामथ को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'यह जीवन का बेहद...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस आगामी फिल्म में फिल्माए गए एक सीन पर जबर्दस्त बवाल हो रहा है। दरअसल, टीकू वेड्स शेरू के ट्रेलर में 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 21 साल की अवनीत कौर का बोल्ड किसिंग सीन दिखाया गया है, इस किसिंग सीन ने लोगों के बीच चिंगारी लगा दी है। इसे देखने के बाद से नेटिजन्स दोनों कलाकारों के साथ-साथ दूसरों को ज्ञान बांटने वाली कंगना रणौत पर भी भड़कते दिखाई दे रहे हैं। इस सीन पर उठ रहे बवाल की सबसे बड़ी वजह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत की उम्र के बीच का फासला है।