फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर ने निखिल कामथ को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'यह जीवन का बेहद...

Thu, 15 Jun 2023 05:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 15 Jun 2023 05:50 PM IST
सार

मानुषी छिल्लर ने बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
Manushi Chhillar on dating rumours with businessman Nikhil Kamath revealed that she is single
मानुषी छिल्लर-निखिल कामथ - फोटो : सोशल मीडिया

मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय करने वालीं मानुषी छिल्लर बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मानुषी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अक्षय कुमार संग फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से की थी। हालांकि, यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई लेकिन मानुषी की एक्टिंग को दर्शकों के जरिए काफी सराहना मिली। फिल्मों से उलट मानुषी को लेकर बीते कई दिनों से यह दावा किया जा रहा है कि वह बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा अब खुद मानुषी ने करते हुए सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 

Manushi Chhillar on dating rumours with businessman Nikhil Kamath revealed that she is single
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ के रिश्ते में होने की अफवाह ने तब तूल पकड़ा था, जब दोनों की ऋषिकेश से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मानुषी-निखिल को लेकर दावा किया गया कि दोनों वर्ष 2021 से साथ हैं, और रिलेशनशिप में काफी सीरियस हैं। इतना ही नहीं मानुषी को लेकर यह तक कहा गया था कि वह इस समय अपना पूरा ध्यान करियर पर लगाना चाहती हैं, इसलिए वह रिश्ते को ऑफिशियल करने से बच रही हैं। हालांकि, अब इन सभी चर्चाओं पर खुद मानुषी ने चुप्पी तोड़ी है, और अपने बयान से हर किसी को दंग कर दिया है। 

Manushi Chhillar on dating rumours with businessman Nikhil Kamath revealed that she is single
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट पृथ्वीराज की एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने कहा, 'मैं सिंगल हूं। मैं उन लोगों में से हूं कि अगर मैं प्यार में रहूंगी तो इसे खुलकर साझा करूंगी।' एक्ट्रेस ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं रिलेशनशिप में होने की बात को छिपाऊंगी। यह आपके जीवन का एक बहुत ही सामान्य हिस्सा है। हर कोई किसी न किसी को डेट करता है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें छिपाने वाली कोई बात है।'

Daredevil Musthafa: कर्नाटक सरकार ने 'डेयरडेविल मुस्तफा' को किया टैक्स फ्री, सिद्धरमैया ने ट्वीट कर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chhillar on dating rumours with businessman Nikhil Kamath revealed that she is single
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी छिल्लर सफलता के रास्ते पर अपने कदम बढ़ा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस साल आयोजित 'कान फिल्म फेस्टिवल' में डेब्यू किया था। वह एक सफेद गाउन में रेड कार्पेट पर चलीं, जिसे देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया। मानुषी आने वाले दिनों में कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

Jaswant Singh Khalra: बायोपिक को नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट, मेकर्स ने CBFC के खिलाफ खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

विज्ञापन
Manushi Chhillar on dating rumours with businessman Nikhil Kamath revealed that she is single
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर बात करते हुए मानुषी छिल्लर ने खुलासा किया कि वह अपकमिंग एक्शन फिल्म 'तेहरान' में जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार हैं। अरुण गोपालन के जरिए निर्देशित यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में कलाकारों के हिस्से के रूप में इसमें मधुरिमा तुली भी हैं। इसके अलावा मानुषी के पास फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' है, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed