फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी आलिया के तलाक ना लेने वाले बयान पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बच्चे हमारी प्रायोरिटी हैं

Sun, 07 Mar 2021 07:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 07 Mar 2021 07:23 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui to wife Aaliya withdrawing divorce notice against him says 'children should not suffer'
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पत्नी आलिया के साथ रिश्ते को सुधारने की कोशिश में हैं। हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह नवाज से तलाक नहीं लेना चाहती हैं और उनके साथ रहना चाहती हैं। मालूम हो कि पिछले साल आलिया ने मई में नवाज से तलाक लेने की बात कहते हुए उन्हें पेपर्स तक भेज दिए थे। 

Nawazuddin Siddiqui to wife Aaliya withdrawing divorce notice against him says 'children should not suffer'
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

इसी बीच एक नवाज ने एक इंटरव्यू दौरान अपना पक्ष भी रखा है। नवाज ने कहा, 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करता। मैंने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं कहा है। मुझे निगेटिविटी और नफरत नहीं चाहिए। वह मेरे बच्चों की मां है और हमने एक दशक साथ में गुजारा है। मैं उसे सपोर्ट करूंगा चाहे जो हो जाए। मेरा फर्ज बनता है कि मैं उनका ख्याल रखूं। आलिया और मैं एक मत नहीं हैं। हमारे विचार एक-दूसरे से भले ही मेल ना खाएं लेकिन बच्चे हमेशा मेरी प्रायोरिटी हैं।'


 
Nawazuddin Siddiqui to wife Aaliya withdrawing divorce notice against him says 'children should not suffer'
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

नवाज कहते हैं, 'हमारी वजह से बच्चे परेशान नहीं होने चाहिए। रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं, उनका असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए। मैं अच्छा पिता बनना चाहता हूं। इंसानियत ही सब कुछ है। पहले अच्छे इंसान बनो। पहले ही हम सब इतना भुगत रहे, अगर महामारी हम में बदलाव नहीं ला सकी तो कोई नहीं ला सकता। मैं उनके लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। हम में से हर किसी को अपने अंदर झांकने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui to wife Aaliya withdrawing divorce notice against him says 'children should not suffer'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्धीकी अब अभिनेता को तलाक नहीं देना चाहती हैं। कुछ समय पहले तक उन्होंने नवाज पर तमाम तरह के गंभीर आरोप लगाए लगाए थे लेकिन अब उन्होंने यू टर्न ले लिया है। आलिया का कहना है कि नवाज उनकी काफी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनके पति ने कभी उन पर हाथ नहीं उठाया लेकिन नवाज के भाई शम्स सिद्दीकी ने उन्हें मारा था। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि 'मैं पिछले 10 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रही हूं। इस वक्त मैं मुंबई अपने घर में आइसोलेशन में हूं। मेरी 11 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। जिनकी देखभाल नवाज कर रहे हैं।'


 
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui to wife Aaliya withdrawing divorce notice against him says 'children should not suffer'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

बता दें कि आलिया ने नवाजुद्दीन को तलाक का नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा था कि साल 2010 से उनके बीच समस्याएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 'नवाज और मेरे बीच शादी के एक साल बाद ही प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो गई थी। मैंने हालात को काफी संभालने की कोशिश की लेकिन अब चीजें काफी बिगड़ गई हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed