फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन समेत उनके परिवार पर आलिया ने दर्ज कराया मामला, बेटी के साथ यौन शोषण का लगाया आरोप

Thu, 30 Jul 2020 09:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jul 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Filed Case Against Him and Family In Versova Police Station
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दायर किया है। यह एफआईआर आलिया ने 27 जुलाई को लिखवाई है जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन के पूरे परिवार पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Filed Case Against Him and Family In Versova Police Station
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

वर्सोवा पुलिस के मुताबिक नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (धमकाना) और धारा 34 (सामान्य इरादे से आपराधिक कृत्य करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Filed Case Against Him and Family In Versova Police Station
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया उर्फ अंजना आनंद किशोर पांडे ने नवाजुद्दीन पर अपने भाई की गलतियां छुपाने का आरोप लगाया है। नवाजुद्दीन के भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया, 'मेरी भतीजी ने मुझे बताया कि मैं उसे उसके छोटे चाचा के साथ न भेजा करूं क्योंकि वह गलत हरकत करता है। वह बच्ची कहती है कि उसे वह पसंद भी नहीं है। उस वक्त ही मुझे पहली बार शक हुआ था।' इतना ही नहीं आलिया ने अपनी एफआईआर में बताया है कि उनके देवर मिनाजुद्दीन ने उनकी बेटी के साथ वर्ष 2012 में यौन शोषण भी किया था और उनकी बेटी को अश्लील क्लिप भी दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Filed Case Against Him and Family In Versova Police Station
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया ने एफआईआर में बताया कि इस बारे में उन्होंने अपने देवर पर नाराजगी जाहिर की तो उसने उनके साथ मारपीट की। उस समय नवाजुद्दीन मुंबई में थे। आलिया ने बताया कि जब उन्होंने इस बात की जानकारी नवाजुद्दीन को मुंबई जाकर दी तो नवाजुद्दीन ने आलिया से कहा कि अभी उनके करियर की शुरुआत हुई है। ऐसी जानकारी उनके करियर पर बुरा असर डालेगी। इसलिए, इस बात को घर में ही सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Filed Case Against Him and Family In Versova Police Station
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया ने नवाजुद्दीन के माता पिता पर भी डराने और धमकाने की बात कही है। बता दें कि आलिया नवाजुद्दीन से तलाक लेने के लिए नोटिस पहले ही भेज चुकी हैं। कुछ ही समय पहले उन्होंने नवाजुद्दीन पर भत्ता न देने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में अब तक नवाजुद्दीन या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें: सुशांत की बहन ने सुनाई नौ से बारह जून तक की कहानी, कहा- 'टोने- टोटके और भूत- प्रेत पर विश्वास करती थीं रिया'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed