फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की बहन ने सुनाई नौ से बारह जून तक की कहानी, कहा- 'टोने- टोटके और भूत- प्रेत पर विश्वास करती थीं रिया'

Thu, 30 Jul 2020 09:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर अजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर अजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jul 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Meetu Singh Says Rhea Chakraborty Believes in Black Magic and Controlled My Brother
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, मीतू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद अब इस केस ने नया रुख अख्तियार कर लिया है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद से ही मामले को लेकर लगातार कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। इसी बीच अब बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के बयान दर्ज किए हैं। मीतू ने पुलिस को दिए बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Sushant Singh Rajput Sister Meetu Singh Says Rhea Chakraborty Believes in Black Magic and Controlled My Brother
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह मुंबई में ही रहती थीं। सुशांत की मौत से दो दिन पहले तक मीतू सुशांत के साथ उनके घर पर ही थीं। लेकिन बच्चे छोटे होने के कारण मीतू 12 जून को अपने घर वापस आ गईं। जिसके बाद 14 जून को सुशांत के मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने मीतू को फोन कर बताया कि सुशांत काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।


Sushant Singh Rajput Sister Meetu Singh Says Rhea Chakraborty Believes in Black Magic and Controlled My Brother
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सुशांत सिंह राजपूत

बिहार पुलिस को दिए बयान में मीतू ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मीतू ने पुलिस को बताया कि रिया चक्रवर्ती टोने- टोटके और भूत- प्रेत में खासा विश्वास रखती थीं। उन्होंने सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में कर लिया था। रिया ने सुशांत को भूत प्रेत की कहानी सुनाकर उनका घर भी बदलवा दिया था। सुशांत का मुंबई में खुद का घर होने के बावजूद वो बांद्रा में किराये के घर में शिफ्ट हो गए थे जहां उनके साथ रिया भी रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Meetu Singh Says Rhea Chakraborty Believes in Black Magic and Controlled My Brother
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की बहन मीतू ने बिहार पुलिस को दिए बयान में रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की वो बुरी हालत में सुशांत को छोड़कर चली गई थीं। आठ जून की शाम रिया चक्रवर्ती ने खुद फोन कर उनके और सुशांत के बीच हुए झगड़े के बारे में मीतू को बताया। जिसके बाद अगले ही दिन मीतू सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर कुछ दिनों के लिए चली गईं। 12 जून को जब मीतू वापस आ रही थीं तब सुशांत ने उनसे अपना ख्याल रखने और समय पर दवा लेने की समझाइश भी दी थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Meetu Singh Says Rhea Chakraborty Believes in Black Magic and Controlled My Brother
रिया चक्रवर्ती

बता दें कि पटना में मामला दर्ज होने के बाद अब पटना पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता के के सिंह ने जो आरोप लगाए हैं उनके लिए सुशांत की बहन मीतू सिंह के बयान बेहद अहम थे। जिसके चलते पुलिस ने मीतू के बयान दर्ज किए। मीतू के अलावा पुलिस ने सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी के भी बयानदर्ज किए हैं। वहीं रिया पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामला बिहार पुलिस से वापस मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की है।

पढ़ें: Yaara Review: विद्युत, विजय, अमित और केनी ने जमा दी चौकड़ी, अरसे बाद पूरे रंग में दिखे तिगमांशू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed