बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक्टर के निजी जीवन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बीते कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने अपनी बहू आलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके जवाब में आलिया ने भी एक्टर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए।
Alia Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कीं पत्नी आलिया, पोस्ट साझा कर कह दी ऐसी बात
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे अपने 18 साल एक ऐसे शख्स को देने का अफसोस है, जिसकी नजरों में मेरी कोई कीमत नहीं है। सबसे पहले मैं उनसे 2004 में मिली थी और हम दोनों एकता नगर, चारकोप, म्हाडा, मुंबई में रहने के दौरान लिव-इन रिलेशनशिप में आ गए थे। मैं नवाज और उनके भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी एक कमरे में रहते थे, जहां हमने अपने रिश्ते की शुरुआत की थी और हम साथ में बहुत खुशी से रह रहे थे। मुझे विश्वास था कि वह मुझसे प्यार करते हैं और मुझे हमेशा खुश रखेंगे।’
A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)
">http://
आलिया ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हमने साल 2010 में शादी कर ली और एक साल बाद मैंने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की डिलीवरी के वक्त मैंने अपनी मां द्वारा दिए गए फ्लैट को बेच दिया और उसी पैसे से नवाज को एक कार गिफ्ट की, ताकि वह बस से यात्रा न करें। अब इतने साल बाद वह पूरी तरह से बदल गया है। उसने हमेशा अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अपनी एक्स पत्नी का अपमान किया और अब मेरा अपमान कर रहा है। साथ ही, अपने बच्चों को भी निशाना बना रहा है। अगर मुझे पता होता कि भविष्य में मुझे इस दर्द से गुजरना पड़ेगा। यह दर्द मैं पिछले 12 साल से झेल रही हूं तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जाना पसंद करती, जिसके पास पैसा थोड़ा हो, लेकिन अपनी पत्नी की इज्जत करता हो।’
Main Deendayal Hun: बनने जा रही भारतरत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक, अन्नू कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका
आलिया ने नवाज की पोल खोलते हुए आगे लिखा, ‘इस संदेश का मेरा एकमात्र उद्देश्य सभी को यह दिखाना है कि यह आदमी इतना नीचे गिरा हुआ है और मैं इसका असली रंग सबको दिखाना चाहती हूं। धोखेबाज इंसान किसी भी जात का हो सकता है और जिसकी परवरिश अच्छी होगी, वह कभी भी धोखा नहीं देगा। इसलिए मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वह किसी व्यक्ति के धर्म पर न जाएं।’
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन के वकील ने दावा किया कि आलिया ने अपने पहले पति विनय भार्गव से अब तक तलाक नहीं लिया है। वहीं, आलिया ने कहा कि उसे घर पर परेशान किया जा रहा था। उसे बाथरूम बंद कर दिया गया था और खाना नहीं दिया जाता था। आलिया के वकील ने भी दावा किया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। वकील ने नवाजुद्दीन और उनकी फैमिली पर आलिया को प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
