फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाल ठाकरे की तारीफों के पुल बांध रहे नवाज, बायोपिक में निभा रहे हैं अहम रोल

Sun, 23 Sep 2018 06:46 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiue playing role of balthakre in biopic
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मंटो के बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा न कर पाने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दिकी की नजर अगली बायोपिक ठाकरे की तरफ उठ गई है। शिवसेना के शिखर पुरुष बाल ठाकरे की जिंदगी पर बन रही फिल्म में नवाज उनका किरदार निभा रहे हैं। शूटिंग खत्म हो चुकी है और 2019 में गणतंत्र दिवस पर इसे रिलीज करने की तैयारियां हैं। फिल्म ठाकरे के राजनीतिक जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने की कहानी दिखाएगी। 

nawazuddin siddiue playing role of balthakre in biopic
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

फिल्म करने के बाद नवाज ठाकरे की खूबियां गिना रहे हैं। उनका कहना है कि राजनेता संजय राउत ने फिल्म का निर्माण किया इसका मतलब यह नहीं कि इसे पूरी तरह राजनीतिक फिल्म कहा जाए या लोग इस पर विश्वास न करें। नवाज के मुताबिक ठाकरे की यह बायोपिक उनके व्यक्तित्व की खूबियों को सामने लाएगी। नवाज सवाल करते हैं कि आखिर लोग ठाकरे के बारे में कितना जानते हैं? 

nawazuddin siddiue playing role of balthakre in biopic
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

क्या उन्हें पता है कि ठाकरे ने मुंबई शहर में कई एंबुलेंस चलवाईं और अस्पताल बनवाए। उन्होंने जाने कितने लोगों की नौकरियां लगवाईं। वह शानदार कार्टूनिस्ट थे और दिल से कलाकार थे। वह चीजों को गहराई से देखते थे और उनके इरादों पर शक नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों को उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। नवाज ने बताया है कि ठाकरे की बायोपिक 1995 तक उनके जीवन की कहानी बताएगी। नवाज के मुताबिक ठाकरे में सत्ता के लिए राजनेताओं वाला लालच नहीं था। नेता खुद उनके पास आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiue playing role of balthakre in biopic
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

गौरतलब है कि बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों पाकिस्तानी उर्दु लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक 'मंटो' को लेकर चर्चा में है। उनकी यह फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक सहित फिल्म समीक्षक भी 'मंटो' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मंटो के किरदार को करने के लिए अपने आपको भाग्यशाली माने हैं।


 
विज्ञापन
nawazuddin siddiue playing role of balthakre in biopic
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सआदत हसन मंटो का किरदार को करते हुए क्या-क्या महसूस किया इस बात को उन्होंने मीडिया के आगे भी रखा। उन्होंने बताया कहा- 'हर कलाकार को पानी की तरह होना चाहिए जो हर किरदार में खुद को ढाल ले। कलाकार के तौर पर कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमारे अंदर थोड़ा बहुत ही सही लेकिन हमेशा के लिए रह जाते हैं। सआदत हसन मंटो के किरदार का कुछ हिस्सा मेरे भी अंदर रह गया है। जैसे किसी के बारे में जाने बिना अपनी राय नहीं बनाना।' साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी बताया कि मंटो के किरदार के बाद वह सच बोलने पर और भी ज्यादा विश्वास करने लगे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed