सब्सक्राइब करें

Nayanthara: एंकर से ऐसे अभिनेत्री बनीं नयनतारा, 'जवान' में शाहरुख खान संग काम कर बॉलीवुड में भी चमकाई किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 18 Nov 2023 11:43 AM IST
सार

साउथ इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने साउथ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई हैं।

विज्ञापन
Nayanthara birthday know unknown facts about Jawan actress south lady superstar career struggle films networth
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला

साउथ इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने साउथ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई हैं। अभिनेत्री नयनतारा ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड डेब्यू किया। नयनतारा अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म से ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। ऐसे में आइए अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से...


Shah Rukh Khan: शाहरुख ने की डेविड बेकहम की जमकर तारीफ, फुलबॉलर के लिए सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात

Trending Videos
Nayanthara birthday know unknown facts about Jawan actress south lady superstar career struggle films networth
नयनतारा - फोटो : social media

साउथ की लेडी सुपरस्टार का असली नाम नयनतारा नहीं डायना मरियम कुरियन हैं। कर्नाटक में जन्मीं नयनतारा मलयाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल और एंकर की। नयनतारा ने साल 2003 में मलयालम फिल्म 'मनासिनक्कारे' से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद अभिनेत्री ने साउथ इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara birthday know unknown facts about Jawan actress south lady superstar career struggle films networth
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में 80 से ज्यादा फिल्में की हैं। अभिनेत्री के करियर की ज्यादातर फिल्में सफल रही हैं। नयनतारा 'अनामिका', 'माया', 'ऐरा' और 'नेत्रिकन' के अलावा साउथ सिनेमा की 'गजनी', 'बिल्ला', 'यारादी नी मोहिनी', 'बॉडीगार्ड', 'कृष्णम वंदे जगद्गुरुम्', 'थानी ओरुवन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, नयनतारा भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

Nayanthara birthday know unknown facts about Jawan actress south lady superstar career struggle films networth
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अभिनेत्री की निजी जिंदगी के बारे में तो नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। कपल ने 9 जून 2022 को चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के चार साल बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने।

विज्ञापन
Nayanthara birthday know unknown facts about Jawan actress south lady superstar career struggle films networth
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली नयनतारा को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। शाहरुख खान की फिल्म ने भारत में 643.87 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। 'जवान' की सफलता ने लेडी सुपरस्टार के करियर को आसमान पर पहुुंचा दिया है। वहीं, चर्चा है कि 'जवान' के बाद नयनतारा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म की पेशकश की गई है। फिल्म में वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ अहम किरदार अदा करती दिखेंगी। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक रूप से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
100 Crore Club: इन सितारों ने दीं सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्में, नंबर वन पर 'टाइगर' का कब्जा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed