साउथ अभिनेत्री नयनतारा को कौन नहीं जानता। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। फिल्मों के अलावा भी नयनतारा का जीवन काफी विवादों में रहा है अब चाहे बात प्रभुदेवा से अफेयर की हो या शाहरुख की फिल्म में डांस करने से मना करने की। नयनतारा की हर अदा ने दर्शकों का दिल जीता है। आइए आज बात करते हैं नयनतारा की प्रॉपर्टी और इनकम की।
नयनतारा इस तरह बनीं साउथ की सबसे महंगी स्टार, लगातार हिट देने वाली अभिनेत्री की फीस भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नयनतारा आज सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। नयनतारा हाल ही में 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में नजर आईं थीं। नयनतारा की फिल्म 'इमाइका नॉडिगल' भी काफी पसंद की गई थी। इसके अलावा नयनतारा इसी साल साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार के साथ 'विश्वासम' में नजर आई थीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी। बात करें नयनतारा की प्रॉपर्टी की तो नयनतारा के पास करीब 68 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें- शादीशुदा शख्स को डेट करती थी साउथ की ये सुपरहिट अभिनेत्री, शादी के लिए बदला धर्म लेकिन आज भी कुंवारी