'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' में कुछ ऐसा होगा नयनतारा का लुक, जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का मोशन टीजर रिलीज किया गया है जिसमें केवल नयनतारा का लुक है। उनके लुक को देखकर यकीनन आप एक बात तो जरूर कहेंगे नयनतारा कमाल लग रही हैं। 'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री से साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अगले साल भी नयनतारा की 2 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
Wishing the gorgeous #Nayanthara a Very Happy Birthday. Here’s the elegant look of #Siddhamma from #SyeRaaNarasimhaReddy. #HBDNayanthara #SyeRaahttps://t.co/8zj7ScBaH4 pic.twitter.com/aHu6Gpxkrb
फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी भी नजर आने वाले हैं। चिरंजीवी की पीरियड ड्रामा ‘सेरा नरसिम्हा रेड्डी’ बड़े बजट के साथ अगले साल बिस स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। कुछ महीने पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' भारत के ऐसे पहले बागी की कहानी है जिसने अंग्रेजी शासन के छक्के छुड़ा दिए थे। कहा जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति हुई थी उसके दस साल पहले नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की थी।
खास बात ये है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज होगी, जिसकी डेट अभी तक तय नहीं है। फिल्म में नयनतारा के अलावा अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।