फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे हैं निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले खुद किया खुलासा

Sun, 18 Nov 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Before wedding with Priyanka Chopra Nick Jonas revealed his diabetic
Nick Jonas - फोटो : twitter

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चंद दिन ही बचे हैं। यह दोनों 12 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा हाल ही में जोधुपर भी गई थीं। जहां पर उन्हें उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का जायजा लेते हुए देखा गया। शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 

Before wedding with Priyanka Chopra Nick Jonas revealed his diabetic
priyanka, nick - फोटो : File Photo

खबरों की मानें तो निक जोनस डायबिटीज से ग्रसित हैं। हालांकि अब सब कंट्रोल में हैं। इस बात की जानकारी खुद निक जोनस ने ट्विटर पर दी। निक जोनस ने लिखा - '13 साल पहले मुझे डायबिटीज टाइप वन का पता चला था। जो तस्वीर मैंने शेयर की है वह फोटो डायबिटीज होने के कुछ हफ्ते बाद की है। दूसरी फोटो अभी की है। इसमें मैं स्वस्थ लग रहा हूं। अपने भोजन करने की इच्छा को नियंत्रित करना। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हुए ब्लड शुगर को चेक करते हुए डायबिटीज नियंत्रित कर ली हैं।' 



 

Before wedding with Priyanka Chopra Nick Jonas revealed his diabetic
priyanka and nick - फोटो : File Photo

निक ने आगे लिखा - 'इस बीमारी को अब कंट्रोल कर लिया है। इसके लिए अपने परिवार और दोस्तों का आभारी हूं। आपके जीने के अंदाज को कोई रोक नहीं सकता। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।' निक से पहले प्रियंका ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था -  'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Before wedding with Priyanka Chopra Nick Jonas revealed his diabetic
priyanka chopra - फोटो : twitter

प्रियंका ने आगे कहा - 'मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं है। कई बार ऐसा होता है स्टेज पर परफर्म करने के बाद भी इनहेलर की आवश्यकता होती है जब मैं धूल के इर्द -गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है, इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है इसकी वजह से काम में कभी भी रूकावट नहीं आई है।'

विज्ञापन
Before wedding with Priyanka Chopra Nick Jonas revealed his diabetic
priyanka and nick - फोटो : pti

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी के बाद प्रियंका-निक की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। शादी को लक्जरी बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। दीपवीर की तरह प्रियंका भी शादी पर काफी ज्यादा खर्चा कर रही हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जिस पैलेस में शादी के इंतजाम हो रहे हैं वहां पर एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed