{"_id":"5bf0f0adbdec2269bb420ccf","slug":"ranveer-singh-deepika-padukone-reached-mumbai-airpiort-look-at-the-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTO:मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने मुंबई पहुंचीं दीपिका,भीड़ में फंसी तो रणवीर ने संभाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTO:मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने मुंबई पहुंचीं दीपिका,भीड़ में फंसी तो रणवीर ने संभाला
Sun, 18 Nov 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone ranveer singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो दिन बीत चुके हैं । अब ये नया-नवेला जोड़ा मुंबई पहुंच गया है । मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया पर्सन के अलावा फैंस भी मौजूद थे । दीपिका और रणवीर ने एक जैसे कपड़े पहने और दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए ।
दोनों ने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई । दीपिका ने मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर मुंबई में बने अपने नए घर में गृह प्रवेश करेंगे । बता दें कि इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद दीपिका और रणवीर अब बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे ।
जब दीपवीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो फैंस ने उन्हें घेर लिया और वे दोनों बीच में फंस गए । हालांकि दीपिका और रणवीर के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं आई । वे दोनों सभी से हंसकर बात करते रहे । बता दें कि शादी में उनके परिवार के लोग, दोस्त और कुछ ही मेहमान उपस्थित थे मगर दीपिका और रणवीर सिंह ने इस ख़ुशी में अपने पूरे स्टाफ को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone ranveer singh
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसका एक पूरा फ्लोर उन्होंने खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि अभी रिनोवेशन हो रहा है। जल्द ही न्यूली वेड कपल इस घर में शिफ्ट हो जाएगा। इसके अलावा रणवीर के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है । फिलहाल दीपिका इसी घर में गृृृृह प्रवेश करेंगी ।
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी दो रीतियों से शादी की थी। शादी के दौरान की कई तस्वीरें तो सामने आई थीं लेकिन दूल्हा दुल्हन की शादी की पहली तस्वीर 15 नवंबर को देर शाम आई। शादी की तस्वीर को खुद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।