सलमान को शॉपिंग करते देख बेकाबू हुए फैंस, एक तो बोली- 'मेरी सांसें ही आपके लिए चलती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग के बाद सलमान लुधियाना में शॉपिंग करने भी निकल पड़े। फिर क्या था बीच बाजार जब फैंस ने सलमान को देखा तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारत के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने सलमान के इस शॉपिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अतुल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'भारत में शॉपिंग करने निकले 'भारत'। वीडियो सलमान के फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'सलमान मेरी तो सांसें आपके लिए ही चलती हैं।'
#Bharat shopping in #Bharat @bharat_thefilm @beingsalmankhan
A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on
अतुल अग्निहोत्री के कैप्शन से तो लगता है कि फिल्म में सलमान का नाम भारत रखा गया है। खबर है कि इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में भारत के सेट से खतरनाक स्टंट करते हुए तस्वीर सामने आई थी। स्टंट की फोटो देखकर तो यही लग रहा था कि इस फिल्म में भाईजान जबरदस्त एक्शन सीन करने वाले हैं। शनिवार को ही ये खबर आई थी कि भारत के सेट पर स्टंट करते हुए सलमान घायल हो गए और उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। ये वीडियो सलमान के घायल होने से पहले का है।
सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा 'भारत' में सुनील ग्रोवर, तबू, नोरा फतेही और दिशा पाटनी अहम किरदार निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे।
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।